अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला
भारत में ऑस्ट्रेलिया के नए उच्चायुक्त नियुक्त हुए हिंदी भाषी सकलिंग
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:31-12-12 12:50 PM
ऑस्ट्रेलिया के हिंदी भाषी राजनयिक पैट्रिक सकलिंग को भारत में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार सकलिंग अगले महीने दिल्ली में अपनी इस नई जिम्मेदारी को संभालेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री बॉब कर ने सकलिंग की इस नियुक्ति के बारे में एलान किया। बॉब कर ने कहा कि नई दिल्ली में उच्चायुक्त की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत ऑस्ट्रेलिया का चौथा बड़ा निर्यात बाजार है। दोनों देशों के बीच वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार 18 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
सकलिंग का अब तक का जीवन राजनयिक का ही रहा है और वह पहले दिल्ली एवं वॉशिंगटन में पदस्थ रह चुके हैं। सिडनी विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नात्कोत्तर करने वाले सकलिंग दिल्ली में पीटर वर्गिस का स्थान लेंगे। वर्गिस विदेश एवं व्यापार विभाग के प्रमुख के तौर पर काम करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि सकलिंग का राजनयिक करियर बेहतरीन रहा है। दिल्ली और वॉशिंगटन का अनुभव तथा हिंदी में स्नातकोत्तर होना उच्चायुक्त के तौर पर उनके लिए बेहतरीन रहेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
