बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
अमेरिका में फिर शाहरुख का अपमान
न्यूयॉर्क, एजेंसी
First Published:13-04-12 10:22 AM
Last Updated:13-04-12 02:51 PM
येल विश्वविद्यालय जाने के लिए न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को दो घंटे तक रोककर रखा गया।
येल विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने से पहले तीन घंटे तक न्यूयॉर्क में मजबूरन रूके खान ने कहा जैसा की हमेशा होता है मैं हवाई अड्डे पर हिरासत में हूं। शाहरुख खान के साथ नीता अंबानी अपने निजी विमान से न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन हवाईअड्डे पर पहुंची। अंबानी की बेटी येल विश्वविद्यालय की छात्रा है।
सूत्रों ने बताया कि बाकी सभी यात्रियों को आव्रजन विभाग ने तुरंत बाहर जाने की मंजूरी दे दी लेकिन शाहरुख खान को आव्रजन अधिकारियों ने रोक लिया। हालांकि बाद में उन्हें भी बाहर जाने की अनुमति प्रदान कर दी गयी।
इस घटना से खान काफी परेशान थे। येल विश्वविद्यालय के अधिकारियों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने वाशिंगटन में गृह सुरक्षा मंत्रालय, आव्रजन और कस्टम विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया।
वर्ष 2009 में भी शाहरुख खान को न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर दो घंटे तक रोक लिया गया था और काफी पूछताछ के बाद ही उन्हें छोड़ा गया था।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
शाहरुख़ को अमेरिका में हवाई अड्डे पर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने दो घंटे रोके रखा और पूरी जाँच के बाद उन्हें जाने दिया और बाद में इसके लिए अमेरिकी सरकार ने खेद भी प्रकट किया ।इस किस्से को लेकर भारत का हर बुद्धिजीवी अमेरिका को बुरा कह रहा हे ।कोई भी भारतीय बुद्धिजीवी अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों की प्रशंसा नहीं कर रहा हे जब से अमेरिका में वर्ड ट्रेड सेंटर का हादसा हुआ हे पूरी अमेरिकी सुरक्षा एजेंसिया वी आइ पी से वी आइ पी आदमियों की सुरक्षा जाँच में किसी भी तरह की ढील नहीं करती हे ,इसी बात का अमेरिका के लिए सुखद अनुभव हे की वर्ड ट्रेड सेटर के बाद अमेरिका में कोई दूसरा हादसा नहीं हुआ ।अमेरिका में दूसरा हादसा न होना यह सुरक्षा एजेंसियों की पूरी पूरी जिम्मेवारी भरी ड्यूटी के करण ही संभव हुआ हे ।ऐसी ही जिम्मेवारी भरी ड्यूटी हमारे देश भारत की सुरक्षा एजेंसियों को भी निभानी चाहिए ,ताकि हर साल होने वाले बम्ब विस्फोट हादसों से देश व देश की जनता को मुक्ति मिले सुमेर मेहता मोबा 09619523446
By sumermehta (14th-April-2012 02:02:PM)
ये कोई बड़ी बात नहीं है
By karan (13th-April-2012 08:37:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
