ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
'वॉल स्ट्रीट को हिला रहा है यह भारतीय अमेरिकी'
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:03-02-12 03:21 PM
Last Updated:03-02-12 04:25 PM
वॉल स्ट्रीट के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाले चर्चित भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत बहराड़ा ने प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका के मुख्यपष्ठ पर जगह बनाई है।
टाइम के गुरुवार को जारी हुए ताजा अंक में बहराड़ा के फोटो के साथ लिखा है, "वाल स्ट्रीट को हिला रहा है यह शख्स।" न्यूयार्क दक्षिणी जिले के वर्तमान अमेरिकी अटार्नी बहराड़ा पंजाब के फिरोजपुर में जन्मे हैं। वह भ्रष्टाचार के कई बहुचर्चित मामलों को लेकर आंदोलन छेड़े हुए हैं।
बिल सापोरितो और मैसिमो कैलब्रेसी द्वारा लिखी गई मुख्य कहानी में कहा गया कि अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत बहराड़ा ने वित्तीय दुनिया के कुछ सबसे ताकतवर सदस्यों को हिला कर रख दिया है।
सिख पिता और हिन्दू मां के घर जन्मे 43 वर्षीय बहराड़ा का बचपन न्यूजर्सी में बीता और उन्होंने वर्ष 1990 में प्रतिष्ठित हार्वर्ड कालेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बहराड़ा को न्यूयॉर्क दक्षिणी जिले का अमेरिकी अटॉर्नी मनोनीत किया और सीनेट द्वारा मई 2009 में सर्वसम्मति से इसकी पुष्टि की गई।
तेरह अगस्त 2009 को इस पद की शपथ लेने के बाद बहराड़ा ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, वित्तीय घोटाले, भ्रष्टाचार और सामूहिक हिंसा जैसे सैकड़ों दीवानी और फौजदारी मामले देखे। बहराड़ा ने न केवल वल स्ट्रीट के अवैध भेदिया कारोबार के खिलाफ मुहिम छेड़ी बल्कि न्यूयार्क में ओबामा प्रशासन के आतंकवाद संबंधी महत्वपूर्ण मामलों का नेतृत्व किया।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

