फोटो गैलरी

Hindi Newsन्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत केंद्रित ब्लॉग इंडिया इंक बंद किया

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत केंद्रित ब्लॉग इंडिया इंक बंद किया

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपना इंडिया इंक ब्लॉग बंद कर दिया है। यह किसी देश केंद्रित पहली समाचार साइट थी। तीन साल तक इसका संचालन करने के बाद अखबार ने इसे बंद किया है।     कंपनी ने यह कदम...

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत केंद्रित ब्लॉग इंडिया इंक बंद किया
एजेंसीMon, 07 Jul 2014 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपना इंडिया इंक ब्लॉग बंद कर दिया है। यह किसी देश केंद्रित पहली समाचार साइट थी। तीन साल तक इसका संचालन करने के बाद अखबार ने इसे बंद किया है।
   
कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया है कि क्योंकि इस ब्लॉग में जिस प्रकार की सामग्री दी जाती है, उस पर वह अपने संसाधन अब खर्च नहीं करना चाहती। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने 30 जून के पोस्ट में कहा कि इंडिया इंक का अब नया पता होगा। इसे शेष दुनिया के समाचारों के कवरेज के साथ मिलाया गया है।
    
अखबार की पब्लिक एडिटर मार्गरेट सुलिवन ने कहा कि एक समय प्रकाशन के 60 ब्लॉग थे। इनमें से आधे अब जा चुके हैं। कुछ और बंद होने वाले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें