गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास मेनका की सरपरस्ती में बरेली दंगों की जांच करेगी भाजपा भारत ने लाहौर हमलों में हाथ होने के आरोप नकारे
अन्य फोटो
झुम्पा लाहिड़ी की किताब इंटरप्रेटर ऑफ मालीडीज को पुल्तिजर पुरस्कार, पेन हेमिंग्वे अवॉर्ड आदि सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका और पुलित्जर पुरस्कार विजेता झुम्पा लाहिड़ी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कला और मानवता समिति की सदस्य नियुक्त किया है। झुम्पा के साथ पांच अन्य लोगों की भी नियुक्ति की गई है।
ओबामा ने एक बयान जारी कर कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे प्रशासन में इन महत्वपूर्ण व्यक्तियों की भागीदारी होगी। कला एवं मानवता से जुड़ी समिति हमारे समाज की गतिशीलता को बढ़ाएगी, हमें प्रेरित करेगी और हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगी। आने वाले हफ्तों और महीनों में उनके साथ काम करने को लेकर मैं बेहद आशान्वित हूं।
व्हाइट हाउस ने बताया कि लाहिड़ी के अलावा इस समिति में चक क्लोज, फ्रेड गोल्डरिंग, शीला जॉनसन, पामेला जॉयनर और केल सोलोमन नियुक्त किए गए हैं।
लाहिड़ी की किताब इंटरप्रेटर ऑफ मालीडीज को पुल्तिजर पुरस्कार, पेन हेमिंग्वे अवॉर्ड आदि सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी रचना द नेमसेक को भी काफी सराहना मिली थी।

ई-मेल

लिखे (0)






