फिर पुलिस के पचड़े में फंस गईं प्रीति जिंटा कंधार में आत्मघाती हमलों में 27 मरे, 50 घायल गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास
अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रभावशाली रिपब्लिकन सदस्य ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से यह कहकर यूएसएआईडी के प्रशासक और हैती में अमेरिकी सरकार के समन्वयक राजीव शाह को पदावनत करने की मांग की। सांसद ने आरोप लगाया कि शाह के स्टाफ में अफ्रीकी-अमेरिकी लोग पर्याप्त संख्या में नहीं हैं।
सदन की न्यायिक समिति के अध्यक्ष जॉन कॉर्नीयर्स ने एक पत्र में आरोप लगाया कि शाह के स्टाफ में अल्पसंख्यक पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। कॉर्नीयर्स ने यह पत्र किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रशासन में सर्वोच्च पद वाले भारतीय-अमेरिकी राजीव शाह के 42 सदस्यीय कांग्रेस समिति में पेश होने के बाद लिखा।
जिस समय शाह समिति के समक्ष पेश हुए, उस समय उनके साथ कोई अफ्रीकी अमेरिकी कर्मी नहीं था। कॉर्नीयर्स ने लिखा है कि मैं यह जानकर हैरान रह गया कि शाह लगभग एक दर्जन लोगों के स्टाफ में से अपने साथ किसी अफ्रीकी-अमेरिकी को लेकर नहीं आए। यह काफी गंभीर है और उन्हें यूएसएआईडी के किसी अधीनस्थ पद पर पदावनत किए जाने की तत्काल जरूरत है।

ई-मेल

लिखे (0)






