फिर पुलिस के पचड़े में फंस गईं प्रीति जिंटा कंधार में आत्मघाती हमलों में 27 मरे, 50 घायल गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास
अन्य फोटो
भारतीय राजदूत ने विक्टोरियो प्रशासन के ढीले रवैये पर एतराज जताया है।
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त ने वहां के गवर्नर जनरल से मुलाकात करके उन्हें सतर्क किया कि अगर भारतीयों के खिलाफ हमले रोकने के लिए और कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब विक्टोरिया के प्रधानमंत्री जॉन ब्रुंबी बुधवार को भारतीय मीडिया और अधिकारियों पर असंतुलित विचार रखने का आरोप लगाते हुए जमकर बरसे हैं।
द एज की खबर के अनुसार शीर्षस्थ भारतीय राजदूत सुजाता सिंह ने पिछले शुक्रवार को गवर्नर जनरल क्वेंटिन ब्रायस से मिलने का समय मांगा था। माना जा रहा है कि उन्होंने ब्रायस से कहा कि ऑस्ट्रेलिया नस्लभेदी नहीं है, लेकिन उन्होंने ब्रायस को यह कह कर सतर्क किया कि अगर हमलों को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एक ओर जहां उन्होंने न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में हमलों से निपटने में पुलिस की भूमिका की सराहना की, वहीं कहा कि विक्टोरिया प्रतिक्रिया देने में बहुत समय ले रहा है और हमलों की गंभीरता को लेकर एक तरह से नकारने वाली भूमिका में है।

ई-मेल

लिखे (0)






