प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
अन्य फोटो
डिटेक्टिव सीनियर कांस्टेबल डेनियल ओकेफे ने सुनवाई के दौरान बताया कि सिंह अपनी कार फोर्ड फ्यूचूरा को जलाने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान वह जला।
ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने यहां हमलावरों द्वारा खुद को जलाए जाने की शिकायत करने वाले भारतीय को झूठा करार दिया है। पुलिस का दावा है कि भारतीय ने बीमे की रकम हासिल करने के लिए यह शिकायत दर्ज कराई।
शहर के एसेनडन इलाके के निवासी जसप्रीत सिंह (29) ने 15 फीसदी जलने के बाद आठ जनवरी को खुद पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। उस पर पुलिस में झूठी रिपोर्ट दायर करने का आरोप लगा।
स्काई न्यूज टीवी ने सुनवाई के दौरान पुलिस के हवाले से बताया कि सिंह ने बीमे की रकम पाने के लिए अपनी सात साल पुरानी कार को जलाया। इसके एक दिन पूर्व सिंह ने प्लास्टिक का एक डिब्बा खरीदा और उसमें लगभग 16 लीटर पेट्रोल भरा।
उन्होंने बताया कि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, इससे पहले उसके घर से डिब्बा और अन्य सबूत मिल गए।
डिटेक्टिव सीनियर कांस्टेबल डेनियल ओकेफे ने सुनवाई के दौरान कहा कि पुलिस जांच से हमें पता चला है कि सिंह उस दौरान आर्थिक संकट में था और इसके चलते वह कार बेचने का मन बना रहा था, लेकिन उसने इसके बजाय इस घटना के जरिए बीमे के 9,750 डॉलर पाने का रास्ता चुना।
सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी कार घर के पास खड़ी कर रहा था, तभी ठगों ने उस पर पेट्रोल गिराया और उसके बाद आग लगा दी।
सिंह के बयान के अनुसार वह और उसकी पत्नी रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच एक पार्टी से लौट रहे थे। उसने अपनी पत्नी को घर छोड़ा और उसके बाद कार खड़ी करने के लिए नजदीकी पार्किंग में गया, तभी किसी ने उस पर हमला कर दिया।
सिंह ने दावा किया था कि कार से बाहर निकलते समय उस पर चार हमलावरों ने हमला कर दिया, उसे कार में धकेला और उस पर कोई द्रव पदार्थ डाल दिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने आग लगा दी और हमलावर भाग गए।
डिटेक्टिव सीनियर कांस्टेबल डेनियल ओकेफे ने सुनवाई के दौरान बताया कि सिंह अपनी कार फोर्ड फ्यूचूरा को जलाने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान वह जला। अस्पताल के कर्मचारी और आगजनी दल के जांचकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि कार को हुआ नुकसान, सिंह के कपड़े और उसकी चोटें से उसकी कहानी में कोई तालमेल नहीं बनता है।
उन्होंने बताया पुलिस को फुटेज से पता चल गया है कि सिंह ने हमले के एक दिन पूर्व 15 लीटर का एक प्लास्टिक का डिब्बा और 15.96 लीटर पेट्रोल खरीदा था। हालांकि सिंह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उसकी पत्नी से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि उसे घटना के बारे में कितनी जानकारी है।

ई-मेल

लिखे (0)






