वर्ल्ड के सबसे छोटे आदमी का निधन
इस सप्ताह पूरा हो जाएगा कसाब का मुकदमा
ईडन पर अपना काम बेहतरी से करेंगे
बचकर रहना होगा चेन्नई सुपर किंग्स से
अपनी जेब पर तिरंगा लगा सकेंगे सांसद
इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी
बुरूंडी में रहने वाले भारतीयों को वहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए वहां के राजनयिक ने कहा कि उनके देश में गरीबी के प्रभाव को कम करने में भारतवंशियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
भारत में बुरूंडी के राजदूत मनिरातंगा जेफाइरिन ने कहा कि बुरूंडी में रह रहे भारतीय मूल के लोगों का वहां की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। वह हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।
गरीबी की समस्या से दो चार हो रहे देश के राजनयिक ने कहा कि बुरूंडी में तकरीबन पांच हजार भारतीय रहते हैं। उनका प्रवास वहां लगभग पांच दशकों से भी अधिक समय से है। अधिकतर भारतीय वहां उद्योग धंधे, वाणिज्य और व्यापार में लगे हैं। भारतीय मूल के लोगों के उत्पादों में कपड़े, खिलौने, साड़ियां, धागे और अन्य सामग्री शामिल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे देश का फार्मा उद्योग भारतीय समुदाय के लोग चलाते हैं। देश के शीर्ष फार्मा उद्योगों में से एक भारतीय मूल के लोगों का ही है। स्वास्थ्य सेवाओं में उनका बड़ा योगदान है।
राजनयिक ने कहा कि देश की सबसे बड़ी दवा उत्पादक कंपनी भी भारतीयों की ही है। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था में भारतीयों का क्या योगदान है।

ई-मेल

लिखे (0)






