सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
अन्य फोटो

शुक्रवार, 29 जनवरी 2010 को नई दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने भारत पहुंचे रंजोध सिंह के शव पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश राज्य मंत्री ने भारतीय छात्रों को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया नहीं जाने की हिदायत दी है।
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पीटर वर्गीस ने कहा कि भारतीय नागरिकों पर हुए हमलों की जांच जारी है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में गत वर्ष भारतीय युवक रजोंध सिंह की हत्या के मामले में पुलिस अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
वर्गीस ने कहा कि सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय गुरप्रित सिंह और उसकी पत्नी हरप्रित सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
वर्गीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंह की हत्या के मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी भारतीय हैं। उन्होंने नस्लीय हमले से इंकार किया। सिंह का शव गत वर्ष 29 दिसंबर को ग्रिफित के समीप विलब्रिग इलाके से बरामद किया गया था। सिंह का शव आंशिक रूप से जला था।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में गत वर्ष मई से लगातार भारतीय नागरिकों पर हमले हो रहे हैं। सिंह की हत्या के चार दिन बाद ही मेलबर्न में एक अन्य भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या कर दी गई थी।

ई-मेल

लिखे (0)






