विपक्ष का विरोध, सरकार ने रोका परमाणु विधेयक पूर्वोत्तर में मीडिया पर आतंकवादी समूहों व सरकार का दबाव बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 20 लाख लोगों का हुजूम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे: धोनी 'गांधी विरासत मिशन' शुरू करेगी सरकार 'लश्कर के निशाने पर भारत के कुल 20 ठिकाने' फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम थाईलैंड में विशाल रैली, संसद भंग करने का अल्टीमेटम भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार सरकोजी को क्षेत्रीय चुनावों में लग सकता है करारा झटका
अन्य फोटो
ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय की हत्या के सिलसिले में अधिकारियों ने पति-पत्नि को गिरफ्तार किया है।
ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय की हत्या के सिलसिले में अधिकारियों ने पति-पत्नि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि 23 वर्षीय एक युवक और उसकी बीस वर्षीय पत्नी को सिडनी के सेंस साउची में दो अलग-अलग पतों से गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास गिरफ्तार किया गया। इनकी अभी पहचान नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि बीते साल 29 दिसंबर को रंजोध सिंह का शव ग्रिफिथ के पास विलब्रिगे में विल्गा रोड के किनारे पाया गया था। रंजोध का शव मिलने से तीन दिन पहले उसे अंतिम बार ग्रिफिथ की सड़कों पर देखा गया था।
रंजोध सिंह अपनी अकाल मौत से कुछ दिन पहले वाग्गा चला गया था, लेकिन किसी वजह से वह ग्रिफिथ में रहने लगा था। यहां वह भारत के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ एक घर साझा करता था।
मीडिया की खबरों के मुताबिक जिस रात को उसे अंतिम बार देखा गया था, उस दिन वह ईगल बॉयजम में पिज्जा के लिए दोस्तों के एक समूह में शामिल हुआ था।
रंजोध के मित्रों में से एक व्यक्ति उससे एक वर्ष से कुछ ज्यादा समय पहले ऑस्ट्रेलिया आया था और उसने खुद को एक कांट्रेक्टर के रूप में स्थापित कर लिया था। वह सिंह का मित्र बना और उसे काम दिलाया। दोस्तों के इस समूह ने अपना पिज्जा खाया और पास के एक फ्लैट में पार्टी के लिए चले गए।
इसके बाद उन्होंने ब्रांडी पी और अपने एक मित्र का जन्मदिन मनाया, लेकिन बाद में तनाव हुआ और आधी रात से पहले झगड़ा हुआ। हालांकि यह पता नहीं है कि इस पार्टी में कौन-कौन शामिल था।

ई-मेल

लिखे (0)






