महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
अन्य फोटो
हमलों के मददेनजर भारतीय उच्चायुक्त सुजाता सिंह जल्द ही क्वींसलैंड के आला पुलिस अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात करेंगी।
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से मुलाकात करेंगी भारतीय उच्चायुक्त
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:28-01-10 09:31 AM
Last Updated:28-01-10 09:34 AM
ऑस्ट्रेलियाई प्रांत क्वींसलैंड में भारतीयों पर हो रहे हमलों के मददेनजर भारतीय उच्चायुक्त सुजाता सिंह जल्द ही प्रांत के आला पुलिस अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात करेंगी।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक क्वींसलैंड के राजनीतिज्ञों ने यह कहते हुए ऑस्ट्रेलिया का बचाव किया है कि यह नस्लभेद पर विश्वास करने वाला देश नहीं है।
भारतीय उच्चायुक्त की क्वींसलैंड के आला पुलिस अधिकारियों और सामुदायिक नेताओं से मुलाकात की खबरें आने के बाद प्रांत के नेताओं ने यह टिप्पणी की। क्वींसलैंड की प्रीमियर एना ब्लिग ने कहा कि उनका देश काफी सहनशील और उदार है। लेकिन नस्लभेद रह-रहकर अपना भद्दा चेहरा दिखा जाता है।
ब्रिसबेन सिटी काउंसिल के मेयर कैंपबेल न्यूमैन ने भी ब्लिग के नजरिए से सहमति जतायी कि उनका देश रंगभेद पर विश्वास नहीं करता है।
अन्य खबरें

ई-मेल

लिखे (0)






