विश्व-कप हाकी में अर्जेंटीना से हार भारत आठवें स्थान पर अर्थव्यवस्था फिर तीव्र वृद्धि की राह पर लौटीः प्रणव काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी गुजरात दंगेः मोदी के बाद अब नलिन भट्ट को समन सरकार का पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाने से इनकार बढ़ती महंगाई पर सरकार को लाल चेतावनी आईआईएम-लखनऊ के सभी छात्रों को मिला प्लेसमेंट औद्योगिक उत्पादन में 16.7 फीसदी की बढ़ोतरी जब भिड़ गए चिदंबरम व पाक उच्चायुक्त मलिक वाम दलों ने महंगाई के मुद्दे पर किया वाकआउट
अन्य फोटो
माओवादी प्रमुख प्रचंड ने भारत पर नेपाली भूभाग के अतिक्रमण का आरोप लगाया है और संकल्प जताया है कि उनकी पार्टी विदेशी ताकतों के आगे नहीं झुकेगी।
माओवादी प्रमुख प्रचंड ने भारत पर नेपाली भूभाग के अतिक्रमण का आरोप लगाया है और संकल्प जताया है कि उनकी पार्टी विदेशी ताकतों के आगे नहीं झुकेगी।
प्रचंड ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ भारतीय नेता अब भी ब्रिटिश औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और उन्होंने पड़ोसी देश पर नेपाल के मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। इन आरोपों का भारत पहले ही खंडन कर चुका है।
उन्होंने दावा किया कि सिर्फ माओवादी ही वो ताकत हैं जो देश की स्वतंत्रता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने भारत नेपाल सीमांत क्षेत्र में कालापानी, सुस्ता और अन्य सीमावर्ती इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
प्रचंड ने शनिवार को राजबिराज में कहा कि हम भारत की एक इंच भी भूमि लेने के इच्छुक नहीं हैं लेकिन हम नेपाल की एक इंच भूमि भी भारत को नहीं लेने देंगे।
प्रचंड ने कहा कि हम भारत के साथ जंग के इच्छुक नहीं हैं लेकिन हम अपने अधिकारों को पाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विदेशी ताकतों के आगे नहीं झुकेगी।

ई-मेल

लिखे (0)






