मध्य प्रदेश: मकान में आग लगने से 6 की मौत अमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेगी होंडा सेंसेक्स 118 अंक की तेजी के साथ खुला ट्रेन में दो पुलिसकर्मियों की हत्या, कैदी फरार हेडली 18 मार्च को स्वीकार करेगा अपना दोष दक्षिण और पश्चिम एशिया में भारत होगा प्रभुत्वशाली शक्ति लादेन को जीवित पकड़ना नामुमकिन: अमेरिका सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
अन्य फोटो
अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन में शाह सर्वोच्च वरीयता प्राप्त भारतीय अमेरिकी हैं।
ओबामा प्रशासन ने भूकंप प्रभावित हैती में राहत और बचाव कार्य में दिखाई गई जबरदस्त नेतृत्व क्षमता के लिए भारतीय अमेरिकी राजीव शाह की तारीफ की है। हैती में अब तक करीब 75 हजार लोगों की मौत की खबर है।
यूएस एड (यूएसएआईडी) के प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन में शाह सर्वोच्च वरीयता प्राप्त भारतीय अमेरिकी हैं और हैती में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अमेरिकी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
सार्वजनिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री पीजी क्राउले ने विदेश विभाग के दैनिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि मैं सोचता हूं कि यह बहुत ही सकारात्मक प्रभाव है। राज शाह के अभियान पर होने के बारे में जानकर विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अभिभूत हैं।
क्राउले ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शुक्र है कि इस आपदा के समय वह मौजूद थे और उन्होंने यूएस एड को उर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ओबामा द्वारा मनोनीत वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के तौर पर पिछले हफ्ते से कुशलता से नेतृत्व किया है। उनका हैती से नाता रहा है। हर दिन राज हमारे नागरिकों और हैती के नागरिकों के फायदे के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






