फोटो गैलरी

Hindi Newsउम्रदराज दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, मंडप से उठकर चली गयी

उम्रदराज दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, मंडप से उठकर चली गयी

जौनपुर के खेतासराय इलाके के एक गांव में दूल्हे की उम्र ज्यादा होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ठीक फेरों के समय दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया अौर मंडप छोड़कर चली गई। रात भर चली मानमन्नौवल के...

उम्रदराज दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, मंडप से उठकर चली गयी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 16 Jul 2016 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर के खेतासराय इलाके के एक गांव में दूल्हे की उम्र ज्यादा होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ठीक फेरों के समय दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया अौर मंडप छोड़कर चली गई। रात भर चली मानमन्नौवल के बाद शुक्रवार को सुबह बगैर शादी ही बारात वापस चली गई।

खेतासराय इलाके के एक गांव में लड़की की शादी को लेकर सुबह से चहल-पहल थी। एक सप्ताह से घर में मंगल गीत गाये जा रहे थे। गुरुवार की शाम आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के भचकिया गांव से बरात दरवाजे पर पहुंची तो खूब आवभगत हुई। जलपान के बाद द्वारचार हुआ। द्वारचार के दौरान ही दूल्हे की उम्र को लेकर महिलाओं में चर्चा शुरू हो गयी। यह बात दुल्हन के कानों तक भी पहुंच गयी।

इधर बरातियों को भोजन कराने के बाद शादी की तैयारी शुरू हुई। वर पक्ष के लोग साजो सामान के साथ दूल्हे को लेकर मंडप में पहुंच गए। फिर दुल्हन को भी मंडप लाया गया। मंडप में पहुंचते ही दूल्हे को देख दुल्हन हतप्रभ रह गयी। उसने दूल्हे की उम्र बहुत अधिक बताते हुए शादी से इनकार कर दिया अौर मंडप से उठ कर चली गयी। दुल्हन के जाते ही लोग आवाक रह गये। काफी देर तक लोगों ने मनाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। इसी बीच पता चला कि दूल्हा की एक शादी पहले हो चुकी है। पहली शादी से संबंध टूटने के बाद यह दूसरी शादी हो रही थी। रात भर पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो बिना शादी ही बरात वापस हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें