फोटो गैलरी

Hindi Newsजौनपुर: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता को लगी गोली

जौनपुर: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता को लगी गोली

तमाम प्रतिबंध के बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। बुधवार रात हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता को ही गोली लग गयी। हर्ष का मौहाल सन्नाटे में बदल गया। आननफानन में उन्हें वाराणसी ट्रामा...

जौनपुर: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता को लगी गोली
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Nov 2016 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

तमाम प्रतिबंध के बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। बुधवार रात हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता को ही गोली लग गयी। हर्ष का मौहाल सन्नाटे में बदल गया। आननफानन में उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव निवासी 63 वर्षीय कृपा शंकर पाण्डेय के बेटे अरविंद की शादी 23 नवम्बर को इलाहाबाद जिले के सरायममरेज थाना के चौका ग्राम निवासी ललित चंद्र पाण्डेय की बेटी प्रीती से हो रही थी। नियत समय से बरात द्वारचार के लिए बुधवार को पहुंच गई। हंसी खुशी से कन्या पक्ष के लोगों ने बरात की अगवानी की। रात्रि लगभग 12 बजे रात जयमाल की रस्म चल रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग होने लगी। अचानक उन्हीं लोगों में से किसी की एक गोली दूल्हे के पिता कृपा शंकर के पेट में जा घुसी। वह लहूलुहान हो गिर कर तड़पने लगे। शादी की खुशी का माहौल गमगीन हो गया। दूल्हा भी दौड़कर उनसे लिपट गया। कृपा शंकर ने उसे समझाते हुए शादी करने और दूसरे बेटे से हास्पिटल ले चलने की बात कही और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें रात्रि में ही जौनपुर ले गए। वहां से डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। उनका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। गमगीन माहौल में आननफानन में शादी की रस्म पूरी की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें