फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा-बसपा सरकार ने यूपी को लूटने का कार्य किया: मनोज सिन्हा

सपा-बसपा सरकार ने यूपी को लूटने का कार्य किया: मनोज सिन्हा

केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यूपी की बदहाली के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने सूबे को लूटने का काम किया है। उन्होंने जनता से अपील कि शहीदों की...

सपा-बसपा सरकार ने यूपी को लूटने का कार्य किया: मनोज सिन्हा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यूपी की बदहाली के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने सूबे को लूटने का काम किया है। उन्होंने जनता से अपील कि शहीदों की शहादत का माखौल उड़ाने वालों को अपने वोट के जरिए जवाब दें।

रेल राज्यमंत्री शुक्रवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. अवधेश सिंह व सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी नीलरतन पटेल के समर्थन में मरुई एवं मनकइया गांव में आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने सपा-बसपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि पिछले डेढ़ दशक से दोनों सरकारों ने यूपी को बर्बाद कर दिया। दोनों ने मिलकर यूपी को लूटने का कार्य किया।

आरोप लगाया कि आगरा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ मेट्रो आधे अधूरे काम का उद्घाटन करने पर सपा ने जनता को ठगने का काम किया। मनोज सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार के ढाई साल बीत चुके हैं। इस दौरान एक भी दाग सरकार पर नहीं हैं। कहा कि बिना सपा-बसपा को सत्ता से हटाए विकास नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील कि मतदान के दिन सभी को घरों से बाहर निकलकर वोट देने के प्रति संकल्प लेना होगा।

जनसभा में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह,लक्ष्मीशंकर सिंह, दीपक सिंह पवन सिंह, जेपी पांडेय, संतोष सिंह, श्रीप्रकाश दुबे, उमेश सिंह, जगनारायण सिंह] अभिषेक सिंह,संजय, धनंजय ,राजबहादुर सिंह, मोहित दुबे, विक्रम पटेल दिलीप सिंह मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें