फोटो गैलरी

Hindi Newsमऊ : 43 कछुओं के साथ महिला जंक्शन से गिरफ्तार

मऊ : 43 कछुओं के साथ महिला जंक्शन से गिरफ्तार

जीआरपी मऊ को शुक्रवार को भारी सफलता मिली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कोलकोता जाने के लिये दो बैग में भरकर रखे 43 कछुओं के साथ महिला को पकड़ा। महिला इन क छुओं को जौनपुर जनपद के शाहगंज से लाई थी।...

मऊ : 43 कछुओं के साथ महिला जंक्शन से गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Oct 2016 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जीआरपी मऊ को शुक्रवार को भारी सफलता मिली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कोलकोता जाने के लिये दो बैग में भरकर रखे 43 कछुओं के साथ महिला को पकड़ा। महिला इन क छुओं को जौनपुर जनपद के शाहगंज से लाई थी। पूछताछ में महिला की पहचान कोलकाता के रुप में हुई। बाद में जीआरपी ने कुछओं को वनविभाग को सुपुर्द कर दिया।

ट्रेनों से अब वन्य जीवों की तस्करी का धंधा तेजी से किया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को जीआरपी सतर्कता को लेकर मऊ जंक्शन पर तलाशी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर भोजनालय के समीप बैठी महिला दिखाई दी। उसके पास रखे दो बैगों को जब चेक किया किया तो इसमे 43 कछुआ मिले। यह देखकर जीआरपी ने महिला को क छुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला की पहचान बिन्दी निवासी बोगुलामुरा कालोनी, थाना हास खली , जिला नादिया पश्चिम बंगाल के रुप में हुई। महिला ने बताया कि इसे वह जौनपुर जनपद के शाहगंज से लाई थी। बंगाल ले जाने के लिये ट्रेन पकड़ने के लिये बैठी थी। पूछताछ में महिला से जीआरपी को कई ओर सुराग लगे हैं। इसके बाद ट्रेनों से तस्करी करने वालों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रेनों से यात्रा करने वाले संदिग्धों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें