मऊ : दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह आमने- सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर...
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह आमने- सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजवाया।
मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर निवासी 35 वर्षीय विनोद राजभर सुबह पौने नौ बजे किसी कार्य को लेकर मऊ की ओर आ रहा था। जैसे ही घोसी कोतवाली के मझवारा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि मधुबन की ओर आ रहा बाइक सवार 30 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा निवासी सिंघासी थाना मधुबन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान आवाज इतनी तेज हुई कि आस- पास के लोग सहम गये। भागकर लोग मौके प र आये। बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। इनकी हालत देखकर लोग घबरा गये। सूचना पाकर चौकी की पुलिस भी मौके पर आ गई। आनन- फानन में घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजवाया। यहां पर सिर में गंभीर चोट आने के कारण विनोद की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। महेंद्र की हालत भी गंभीर बनी हुई है।