फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक करने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गिरफ्तार

प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक करने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गिरफ्तार

मोहाली में प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक करने के आरोपी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को पंजाब पुलिस ने डीरेका परिसर से गिरफ्तार कर लिया। युवक को न्यायालय में पेश किया गया। पंजाब पुलिस के प्रार्थनापत्र पर...

प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक करने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 May 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मोहाली में प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक करने के आरोपी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को पंजाब पुलिस ने डीरेका परिसर से गिरफ्तार कर लिया। युवक को न्यायालय में पेश किया गया। पंजाब पुलिस के प्रार्थनापत्र पर सीजेएम ने 20 मई तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। डीरेका में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

बनारस डीरेका में कार्यरत अशोक राय वालीबाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। पंजाब के मोहाली में आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक करने के आरोप में न्यायालय ने उन्हें कई बार तलब किया। वारंट के बावजूद पेश न होने पर आरोपी के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

शुक्रवार को सुबह पंजाब पुलिस के विजिलेंस इंस्पेक्टर सहित छह सदस्यीय टीम मंडुवाडीह पहुंची। विजिलेंस टीम ने डीरेका परिसर की आवासीय कॉलोनी में छापा मारा और अशोक राय को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी खिलाड़ी को सीजेएम वाराणसी अभय श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया। विजिलेंस टीम के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने पुलिस को आरोपी की रिमांड दी और 20 मई शाम 4 बजे तक मोहाली कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए।

मामले में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि डीरेका में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पर प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक करने का आरोप था। आरोपी के खिलाफ मोहाली थाने में धारा 409, 420, 468, 471, 120बी, 13/1डी के तहत मुकदमा दर्ज है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें