फोटो गैलरी

Hindi Newsहेरिटेज के रूप में विकसित होगा गोदौलिया -दशाश्वेधघाट मार्ग

हेरिटेज के रूप में विकसित होगा गोदौलिया -दशाश्वेधघाट मार्ग

केन्द्र सरकार ने गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग को हेरिटेज मार्ग के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर मार्ग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर के भवनों का...

हेरिटेज के रूप में विकसित होगा गोदौलिया -दशाश्वेधघाट मार्ग
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 10 May 2017 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र सरकार ने गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग को हेरिटेज मार्ग के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर मार्ग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर के भवनों का रंग-रूप एक जैसा होगा। दोनों ओर खूबसूरत हेरिटेज लाइट लगेंगी। पैदल यात्रियों के लिए पाथवे व स्टील की रेलिंग होगी। पाथवे पर रंगीन ब्रिक लगाए जाएंगे। मार्ग के दोनों दोनों ओर थोड़ी दूरी पर महान विभूतियों के बड़े-बड़े होर्डिंग होंगे। साथ ही काशी की ऐतिहासिकता व पौराणिकता को प्रदर्शित करते चित्र भी दीवारों पर उकेरे जाएंगे।

तीन दिनों तक किया गया सर्वे

शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर अमृतसर से पहुंची आर्किटेक्ट की तीन सदस्यीय टीम ने मार्ग का सर्वे किया। इस दौरान सभी भवनों की तस्वीरें ली और मार्ग को हेरिटेज स्वरूप कैसे दिया जा सकता है, उसे रेखांकित किया। टीम के सीनियर आर्किटेक्ट अनूप कुमार भरकारिया ने कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के सामने हेरिटेज मार्ग के अस्थायी प्रारूप का प्रजेंटेशन किया है।

ह्दय के तहत होगा काम

ह्दय योजना के तहत गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग को हेरिटेज स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए दो सौ करोड़ रुपए का प्रावधान केन्द्र सरकार करने जा रही है। पहले चरण में 89.31 करोड़ रुपए पहले से स्वीकृत हैं। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि अमृतसर से आए आर्किटेक्ट से दस दिनों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। हदय के तहत शहर में कई अन्य कार्य कराए जाने हैं जिनका प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें