फोटो गैलरी

Hindi Newsदो बाइकों की टक्कर में चार घायल, एक गंभीर

दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, एक गंभीर

बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान गांव के पास बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बभनी थाना क्षेत्र के...

दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, एक गंभीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Jan 2017 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान गांव के पास बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव निवासी 30 वर्षीय प्रशांत उपाध्याय पुत्र नागेन्द्र उपाध्याय व 35 वर्षीय मुन्ना बागी बुधवार को बाइक से बभनी बाजार किसी कार्य से गए हुए थे। बाजार से कार्य कर वे शाम को वापस बभनी से सागोबांध अपने घर जा रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे जैसे ही वे बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान गांव के समीप पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव निवासी 25 वर्षीय अशोक पुत्र त्रिवेणी व कुल्लू यादव पुत्र पहलू से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अशोक की हालत गंभीर बताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें