यूपी फिर शर्मसार,चचेरे भाई ने मासूम बहन के साथ किया रेप
एक मुहल्ले में गुरुवार को चचेरे भाई ने छह वर्षीया बहन के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह मायके से लौटने के बाद बालिका ने घटना से मां को अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने...
एक मुहल्ले में गुरुवार को चचेरे भाई ने छह वर्षीया बहन के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह मायके से लौटने के बाद बालिका ने घटना से मां को अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
छह वर्षीया बालिका गुरुवार को अपने घर में अकेले थी। पिता किसी कार्य से बाहर गये थे और मां अपने मायके चली गयी थी। इसी दौरान 16 वर्षीय चचेरे भाई ने घर में अकेले पाकर उससे दुराचार किया। शुक्रवार की सुबह जब बालिका की मां अपने मायके से आयी तो वह उसे देखकर रोने लगी।
मां के पूछने पर उसने घटना से अवगत कराया। मां बेटी के साथ थाने पहुंची और नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।