फोटो गैलरी

Hindi Newsदेशभक्ति गीतों से गूंजा गंगातट

देशभक्ति गीतों से गूंजा गंगातट

भैंसासुर घाट पर प्रवाहमान सुर गंगा में शुक्रवार को देशभक्ति गीतों में हर कोई डूबा रहा। एनडीआरएफ के जवानों ने सुरीले गीतों से रंग जमाया तो विकलांग बच्चों ने भी कार्यक्रम के जरिए मातृभूमि को नमन किया।...

देशभक्ति गीतों से गूंजा गंगातट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

भैंसासुर घाट पर प्रवाहमान सुर गंगा में शुक्रवार को देशभक्ति गीतों में हर कोई डूबा रहा। एनडीआरएफ के जवानों ने सुरीले गीतों से रंग जमाया तो विकलांग बच्चों ने भी कार्यक्रम के जरिए मातृभूमि को नमन किया।

नगर निगम एवं सामाजिक संस्था पहल की ओर सुर गंगा संगीत महोत्सव की आठवीं शाम देशभक्ति को समर्पित रही। एनडीआरएफ के जवानों ने देशभक्ति गीत पेश किया। उन्होंने सबसे मेरा कर्मा तू...संदेशे आते हैं..., ये प्रीत जहॉ की रीत सदा...आदि गीतों से सबको देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सब हाथों में तिरंगा लेकर झूमते दिखे। खास प्रस्तुति किरण सोसाइटी के विकलांग बच्चों की भी रही। उन्होंने इतनी शक्ति हमें देना दाता की प्रस्तुति देकर सबके रोम-रोम को द्रवित कर दिया।

रेणुका भारद्वाज ने देशभक्ति गीत ये मेरे वतन के लोगों... पेश किया। इसके पूर्व कैड डान्स ग्रुप के नन्हें-मुन्नों की नृत्य की प्रस्तुति हुई। नन्हा-मुन्ना राही हूं, ये देश है वीर जवानों का, आओ बच्चों तुम्हें दिखाये झांकी हिन्दुस्तान की,मेरा रंग दे बसंती आदि पेशकर खूब वाहवाही लूटी। श्रेया गांधी एवं ईशा नागर की भरतनाट्यम की प्रस्तुति हुई। यूबी रॉक बैण्ड की प्रस्तुति हुई। राहुल ने ओडिसी पेश किया। इण्डियन आइडल एकेडमी के बच्चों ने वन्दे मा तरम्, जय हो और देश रंगीला जैसे गीतों पर बेहतरीन नृत्य किया और तिरंगा लहराया।

समारोह में आबिद जमाल, दुष्यंत शुक्ला, वन्दना गौर, मनीष शर्मा और सौरभ मिश्र ने देशभक्ति के तराने पेश किए। कार्यक्रम के शुभारम्भ गंगा आरती के बाद थीम सांग पेश किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रवीन्द्र जायसवाल रहे। स्वागत सुनील पारिख संचालन घनश्याम सेठ, उत्कर्ष, ओजस्वी, अपूर्वा और नेहा ने संयुक्त रूप से किया।

सुर गंगा में आज

सुर गंगा में शनिवार को कवि सम्मेलन होगा। इसमें प्रदीप चौबे, संगीता सरल, राकेश वर्मा, लटूरी लठ्ठ, कैलाश ताल, श्रीकांत शर्मा, सुरेश अवस्थी आदि कवि काव्य पाठ करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें