फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनभद्र: पिकप के धक्के से युवती घायल, गंभीर

सोनभद्र: पिकप के धक्के से युवती घायल, गंभीर

रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में गुरुवार की सुबह पिकप के धक्के से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती सड़क पार करने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीणो की मदद से घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य...

सोनभद्र: पिकप के धक्के से युवती घायल, गंभीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में गुरुवार की सुबह पिकप के धक्के से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती सड़क पार करने का प्रयास कर रही थी।

ग्रामीणो की मदद से घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैनी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नगवां ब्लाक के दुबेपुर गांव निवासी संजय सिंह के यहां धान काटने के लिए दुद्धी से श्रमिक आए हुए हैं। गुरुवार की सुबह धान काटने के लिए आई दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुद्धी निवासिनी 18 वर्षीय अनिता पुत्री देवनारायण सड़क पार कर खेत में जाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान खलियारी से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रही पिकप ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे अनिता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौजूद श्रमिकों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैनी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें