फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया और राहुल पर है पूरा विश्वास: शीला दीक्षित

सोनिया और राहुल पर है पूरा विश्वास: शीला दीक्षित

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि उन्हें आज भी सोनिया पर भरोसा है और राहुल गांधी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सही दिशा में नहीं चल रहे हैं,...

सोनिया और राहुल पर है पूरा विश्वास: शीला दीक्षित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 09 May 2015 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि उन्हें आज भी सोनिया पर भरोसा है और राहुल गांधी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सही दिशा में नहीं चल रहे हैं, इससे दिल्ली का नुकसान होगा। उन्होंने उत्तराखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने पर बल दिया और कहा कि अनुभवी नेता हरीश रावत बतौर सीएम इसमें कामयाब होंगे।

नैनीताल प्रवास पर पहुंची शीला दीक्षित शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हांलाकि वह सक्रिय राजनीति में नहीं है लेकिन कांग्रेसी हैं व आगे भी रहेंगी। राहुल गांधी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के पास लंबा अनुभव है लेकिन इस बीच राहुल गांधी की सक्रियता ने कांग्रेसजनों में नया विश्वास पैदा किया है। सीएम केजरीवाल पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का आईना है। यहां की तस्वीर खराब होने पर दुनिया में इसका अच्छा संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल केजरीवाल सही दिशा नहीं पकड़ पा रहे हैं। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गुटखा लेने के चलते हटाए जाने के सवाल पर शीला ने कहा कि गैर कानूनी काम करने पर ही सरकार इस प्रकार के कदम उठा सकती है।

मोदी सरकार पर उन्होंने कहा कि केवल शब्दों का मायाजाल बनाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के क्रियाकलाप से जनता में निराशा बड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा के बाद स्थितियां सामान्य हो रहीं है। यहां आने के बाद उन्हें लगा कि बहुत कुछ काम हो चुका है और शेष काम पूरा किया जा रहा है। सीएम रावत केंद्र सरकार के आसपास रहे हैं अपने अनुभव से प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएंगे। नैनीताल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष डा़ रमेश पांडे, नगर अध्यक्ष मारूति नंदन साह, राजू मनराल, जगदीश कर्नाटक, ईशा साह, रविंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें