फोटो गैलरी

Hindi Newsvinod khanna dead here is what akshaye khanna told about his dad health

अलविदा: जब बीमार थे विनोद, बेटे अक्षय ने सेहत को लेकर दिया था ये जवाब

पिछले कुछ दिनों से डिहाइड्रेशन की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में एडमिट विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। विनोद खन्ना को 31 मार्च को मुंबई स्थित 'सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल'...

अलविदा: जब बीमार थे विनोद, बेटे अक्षय ने सेहत को लेकर दिया था ये जवाब
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले कुछ दिनों से डिहाइड्रेशन की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में एडमिट विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। विनोद खन्ना को 31 मार्च को मुंबई स्थित 'सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल' में भर्ती कराया गया था। उन्होंने वहीं आखिरी सांस ली।

बीमार होने के बाद विनोद की सामने आई तस्वीर ने सबको चौंका दिया था। अक्षय खन्ना ने पिता की तबीयत को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता पर दवाइयों का असर हो रहा है और अब वो ठीक हैं। 

विनोद खन्ना की बीमार होने के बाद सामने आई तस्वीर वायरल होने के बाद से ही अफवाह थी कि वह कैंसर से पीड़ित थे।

जिसके बाद हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने कहा था, 'वह 70 साल के हैं और उन्हें पानी की अत्यंत कमी हो गई है। उन्हें इसके चलते भर्ती कराया गया है। हम उनका पानी की कमी को पूरा करने के लिए इलाज कर रहे हैं। यहां भर्ती कराये जाने से पहले यदि उन्हें कुछ और बीमारी है तो हमें इसकी जानकारी नहीं है।'

बेवॉच का तीसरा TRAILER: विलेन बनकर छाई हुई हैं देसी गर्ल प्रियंका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें