युवा विरोधी है प्रदेश की कांग्रेस सरकार : अजय भट्ट
भाजयुमो जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नगर में डेरा डालो घेरा डालो रैली आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाला के नेतृत्व में...
भाजयुमो जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नगर में डेरा डालो घेरा डालो रैली आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में नारेबाजी के साथ रैली निकाली। गांधी पार्क में आयोजित सभा में भट्ट और लटवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर माफिया को संरक्षण देने और युवा विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा, सरकार की विफलता और नीतियों से आम जनता त्रस्त हो चली है। दोनों नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी जमकर बखान किया। कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की जन विरोधी और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा और युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।