Hindi Newsदेहरादून में 14 घंटे से लगातार हो रही है बारिश, जनता परेशान
देहरादून में 14 घंटे से लगातार हो रही है बारिश, जनता परेशान
देहरादून जिले में 14 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर की नदियों व नालों का जल स्तर बढ गया है। नदी किनारे की बस्तियों को खतरा बढ गया है। विजय कालोनी में पुश्ता ढहने के साथ ही कई दूसरे...
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Jul 2015 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें
देहरादून जिले में 14 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर की नदियों व नालों का जल स्तर बढ गया है। नदी किनारे की बस्तियों को खतरा बढ गया है। विजय कालोनी में पुश्ता ढहने के साथ ही कई दूसरे स्थानों पर भी नुकसान हुआ है। रात के समय नदी किनारे की कई बस्तियों को भी खाली कराया गया। शहर की सडकों पर पानी भरने से भी दिक्कत पेश आई।