फोटो गैलरी

Hindi Newsनोएडा से आगरा के लिए मोनो रेल सेवा शुरू होगी

नोएडा से आगरा के लिए मोनो रेल सेवा शुरू होगी

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में जल्द ही मोनो रेल परियोजना शुरू करने वाली है,  जो नोएडा से आगरा को जोड़ेगी। आगरा एवं लखनऊ के बीच एक्सप्रेसवे के लिए रविवार को आधारशिला रखे जाने के बाद,  अब राज्य...

नोएडा से आगरा के लिए मोनो रेल सेवा शुरू होगी
एजेंसीMon, 24 Nov 2014 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में जल्द ही मोनो रेल परियोजना शुरू करने वाली है,  जो नोएडा से आगरा को जोड़ेगी। आगरा एवं लखनऊ के बीच एक्सप्रेसवे के लिए रविवार को आधारशिला रखे जाने के बाद,  अब राज्य सरकार का इरादा जल्द ही मोनोरेल सेवा शुरू करने का है।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोनोरेल परियोजना के लिए रजामंदी दे दी है। मोनोरेल सेवा नोएडा से आगरा के बीच 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मोनो रेल सेवा को लेकर बीते 19 नवंबर को लखनऊ में उच्चाधिकारी समिति की बैठक हुई,  जहां परियोजना पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि मोनो रेल आगरा के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

नोएडा मेट्रो रेल निगम को परियोजना के क्रियान्वयन का जिम्मा सौंपा गया है। मोनो रेल सेवा नोएडा के महामाया फ्लाइओवर,  बुद्ध इंटरनेशन सर्किट और मथुरा होते हुए आगरा तक जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि मोनो रेल यमुना नदी के किनारे से होकर गुजरेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें