फोटो गैलरी

Hindi Newsधोखाधड़ी मामले में भाजपा नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर

धोखाधड़ी मामले में भाजपा नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कथित धोखाधड़ी के मामले में भाजपा के एक नेता सहित दो लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। खतौली थाना प्रभारी सुनील त्यागी ने आज बताया कि भाजपा नेता और खतौली नगर...

धोखाधड़ी मामले में भाजपा नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर
एजेंसीFri, 21 Nov 2014 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कथित धोखाधड़ी के मामले में भाजपा के एक नेता सहित दो लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। खतौली थाना प्रभारी सुनील त्यागी ने आज बताया कि भाजपा नेता और खतौली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पारस जैन के खिलाफ नगरपालिका चुनाव में जाली जन्म प्रमाण पत्र जमा कराने के मामले में कल आरोप पत्र दायर किया गया था।
    
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता की उस मामले में मदद करने के आरोप में तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए के राय के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया गया है। त्यागी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी इजहार अहमद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें