फोटो गैलरी

Hindi Newsकानपुर से गए सभी हज जायरीन महफूज

कानपुर से गए सभी हज जायरीन महफूज

मक्का शरीफ में तूफानी हवाएं और बारिश की वजह से हुए हादसे से कानपुर से गए जायरीन महफूज हैं। जैसे ही हादसे की खबर लगी लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर खैरियत लेनी शुरू कर दी। शहर से गए जायरीनों को...

कानपुर से गए सभी हज जायरीन महफूज
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 11 Sep 2015 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

मक्का शरीफ में तूफानी हवाएं और बारिश की वजह से हुए हादसे से कानपुर से गए जायरीन महफूज हैं। जैसे ही हादसे की खबर लगी लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर खैरियत लेनी शुरू कर दी। शहर से गए जायरीनों को जिस वक्त मक्का शरीफ जाना था, तभी तूफान आ गया और लोग घरों में कैद होकर रह गए।

मक्का शरीफ के ठीक सामने बने अस्पताल में मौजूद मोहम्मद मबरूर ने फोन पर बताया कि तूफान इतना तेज था कि भारी-भरकम क्रेनें भी हिलने लगीं। इस वक्त लोग तवाफ (चक्कर काटना) कर रहे थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते एक क्रेन दूसरी मंजिल से गिर गई। इसकी चपेट में लोग आ गए। ज्यादातर लोग इंडोनेशिया, अफ्रीका और सऊदी अरब के थे।

प्रदेश के हज प्रशिक्षक शारिक अल्वी ने बताया कि कानपुर से गए ज्यादातर लोग अपने घरों में थे, जो तूफान देखकर बाहर नहीं निकले। पिछले दो दिनों से यहां लगातार तूफान आ रहा है। मामूर मजाहिरी ने बताया कि बारिश और तूफान इतना तेज था कि होटलों के अन्दर तक पानी घुस गया। हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि लोगों के बारे में तफ्सील से जानकारी की जा रही है। केन्द्रीय और राज्य हज कमेटी से संपर्क बना हुआ है।
 
प्रदेश से 25 हजार जायरीन: कानपुर नगर और देहात से करीब 12 सौ से ज्यादा जायरीन गए हैं। वहीं प्रदेश से इस बार 25 हजार से ज्यादा जायरीन रवाना हुए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें