फोटो गैलरी

Hindi Newsप्याज फिर रुलाने लगा, 50 से 55 किलो पहुंचा दाम

प्याज फिर रुलाने लगा, 50 से 55 किलो पहुंचा दाम

प्याज की आवक कम होने से लखनऊ के बाजारों में इसके दाम बढ़ गए हैं। आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। प्याज की फुटकर कीमतों में 10 से 15 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गयी है। व्यापारियों की मानें तो एक...

प्याज फिर रुलाने लगा, 50 से 55 किलो पहुंचा दाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Aug 2015 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

प्याज की आवक कम होने से लखनऊ के बाजारों में इसके दाम बढ़ गए हैं। आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। प्याज की फुटकर कीमतों में 10 से 15 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गयी है। व्यापारियों की मानें तो एक से दो हफ्ते अभी और प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। आढ़ती बाबू मोहम्मद अतीक ने बताया कि पिछले हफ्ते फुटकर बाजार में प्याज 35 से 40 रुपए किलो मिल रहा था। अब यह कीमत 50 से 55 रुपए तक पहुंच गई है। थोक बाजार में भी प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं। थोक में जहां कुछ दिनों पहले 25 से 30 रुपए प्रति किलो प्याज था। अब 30 से 35 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। अतीक की मानें तो प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बाजार में भी गिरावट आई है।

बारिश की वजह से बढ़े दाम
व्यापारियों ने बताया कि नासिक, गुजरात और मध्य प्रदेश से प्याज आता है। इन जगहों पर बीते कुछ दिनों से जमकर बारिश हुई है, जिसकी वजह से प्याज के दाम बढ़े हैं। इसके अलावा इन व्यापारियों ने आशंका जताई है कि बारिश की आड़ में जमाखोरी भी हो रही है। ऐसे में यदि जमाखारों पर शिकंजा कस दिया जाए तो महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। व्यापारी इरफान की माने कि बारिश के मौसम के बाद ही प्याज की कीमतों में कमी आएगी।

डीजल घटा पर भाड़ा नहीं
हाल में ही डीजल के दामों में कमी है। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों को भाड़े में भी कटौती करनी चाहिए थी। अढ़ती बाबू मोहम्म्द अतीक की मानें तो ट्रांसपोर्टरों ने भाड़े में लगातार बढ़ोत्तरी जारी कर रखी है। डीजल के दाम घटने के बाद भी भाड़ा उतना ही देना पड़ रहा है जो पहले दे रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें