फोटो गैलरी

Hindi Newsगर्वनर को बर्खास्त किया जाए: आजम

गर्वनर को बर्खास्त किया जाए: आजम

मौलाना अशरफी का हाल जानने के बाद आजम खान सर्किट हाउस पहुंचे और मीडिया के सवालों के जवाब दिए। आजम ने कहा कि गर्वनर हमारे बोलने पर पाबंदी लगाने की बात कर रहे हैं। गर्वनर के काम करने का तरीका संविधान के...

गर्वनर को बर्खास्त किया जाए: आजम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 Dec 2014 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

मौलाना अशरफी का हाल जानने के बाद आजम खान सर्किट हाउस पहुंचे और मीडिया के सवालों के जवाब दिए। आजम ने कहा कि गर्वनर हमारे बोलने पर पाबंदी लगाने की बात कर रहे हैं। गर्वनर के काम करने का तरीका संविधान के खिलाफ है। उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के मुद्दे पर उन्होंने 26 दिसंबर को अफसरों के साथ बैठक कर हल निकालने की बात कही।
आजम ने संघ पर भी जबर्दस्त हमला बोला। उन्होंने कहा- आरएसएस देश का पहला आतंकी संगठन है। बापू की हत्या करने वाला गोडसे से बड़ा कोई आतंकी नहीं हो सकता। आजम खान ने धर्मांतरण के मुद्दे पर मोदी को घेरा। उन्होंने कहा- धर्म परिवर्तन को लेकर संघ और कुछ भाजपा नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन मोदी कुछ भी नहीं बोल रहे। मोदी देश का संविधान बदलना चाहतें हैं। केंद्र सरकार दिल नहीं, देश तोड़ने वाली बातें कर रही हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर आजम ने कहा कि किसी भी मजहब में बेगुनाहों के कत्ल की इजाजत नहीं है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें