फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्र सरकार नहीं सुधारना चाहती राष्ट्रीय मार्ग: शिवपाल

केंद्र सरकार नहीं सुधारना चाहती राष्ट्रीय मार्ग: शिवपाल

लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय मार्गों की हालत खराब है। केंद्र सरकार उनकी मरम्मत नहीं करना चाहती। ऐसे विकास कार्यों और चुनाव के समय किए वादे भाजपा शासित केंद्र...

केंद्र सरकार नहीं सुधारना चाहती राष्ट्रीय मार्ग: शिवपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 Dec 2014 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय मार्गों की हालत खराब है। केंद्र सरकार उनकी मरम्मत नहीं करना चाहती। ऐसे विकास कार्यों और चुनाव के समय किए वादे भाजपा शासित केंद्र सरकार पूरा नहीं कर पाई है। लिहाजा कोई सवाल न पूछ बैठे, उससे ध्यान भटकाने के लिए धर्मांतरण का शिगूफा छोड़ा है।
दो कार्यक्रमों में शिरकत करने आए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय में कहा कि वह राष्ट्रीय राजमार्गों को सुधारने के संबंध में दो बार केंद्रीय मंत्री से दिल्ली जाकर मिले थे। कोई असर नहीं पड़ा। मंत्री शिवपाल ने कहा इन जनहित कार्यों की ओर भाजपा की केंद्र सरकार का ध्यान नहीं है। चुनाव के वक्त भाजपा ने काला धन वापस लाने, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने, बेरोजगारी दूर करने, किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य दिलाने का वादा किया था। जो छह माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी भाजपा ने पूरा नहीं किया। पड़ोसी देश रोज सीज फायर का उल्लंघन कर रहे हैं। उसे भी नहीं रोका जा रहा। जनता का ध्यान इस ओर न जाए। कोई न पूछ बैठे। इसलिए भाजपा ने धर्मांतरण का शिगूफा छोड़ दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोग ही बताएं कि जिनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। क्या वह अपने परिवार के किसी सदस्य का विवाह धर्मांतरण किए व्यक्ति के बेटा-बेटी से कराना पसंद करेंगे? भाजपा से मिल रही राजनीतिक चुनौती पर 2017 चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री बोले की समाजवादी पार्टी का संगठन और जनाधार मजबूत है। अगले चुनाव में पिछले से ज्यादा मजबूत जनाधार से पार्टी प्रदेश में जीत दर्ज करेगी। कहा, प्रदेश में उनकी सरकार बेहतर काम कर रही है। स्टेट हाइवे सुधार दिए गए हैं। पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सारी सुविधाएं पर्याप्त रूप से दी जा रह हैं। उनके साथ लघु सिंचाई मंत्री राजकिशोर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला महासचिव नरेंद्र सोलंकी, विधायक जफर आलम, महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक आदि मौजूद थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें