फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नत किया

प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नत किया

प्रदेश सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 24 अधिकारियों को प्रोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया है। इसके अलावा दस वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों को हाल ही में सृजित उच्च वेतनमान दिया गया है जबकि 24 अन्य...

प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नत किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Nov 2014 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 24 अधिकारियों को प्रोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया है। इसके अलावा दस वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों को हाल ही में सृजित उच्च वेतनमान दिया गया है जबकि 24 अन्य अपर पुलिस अधीक्षकों को  विशेष श्रेणी दो के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुमोदन के बाद शासनादेश जारी कर दिया गया है।

डीएसपी से एएसपी बनने वालोंे में वर्ष 1993 से 1996 बैच के अखिलेश्वर पाण्डेय, राकेश कुमार सिंह, संसार सिंह, लाल भरत कुमार पाल, रश्मि रानी, सुभाष चंद्र गंगवार, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार, सुखराम भारती, बलरामाचारी दुबे, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी निवास मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, चिरंजीव नाथ सिन्हा, विश्वजीत श्रीवास्तव, मनोज कुमार अवस्थी, अखिलेश नारायण सिंह, अमृता मिश्र, राजेश्वर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राम मोहन सिंह, रोहित मिश्र, शिवराम यादव व अजय कुमार सिंह प्रमुख हैं। उन्हें डीएसपी से प्रोन्नति देकर अब अपर पुलिस अधीक्षक का रुपए 12000-16500 पुनरीक्षित वेतनमान रुपए 15600 से 39100 व ग्रेड वेतन रुपए 7600 प्रदान किया गया है।

इसके अलावा दस वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों को कमल किशोर अस्थाना, जग नायक सिंह गौतम, श्रीकृष्ण, अशोक कुमार प्रथम, डा. बद्री नारायण तिवारी, अरुण कुमार पाण्डेय, अशोक प्रसाद, रीता राय, राम पाल और कुशहर को नव सृजित वेतनमान रुपए 37400 से 67000 ग्रेड वेतन 10,000 रुपए में प्रोन्नति दी गई है।  21 अपर पुलिस अधीक्षकों को विशेष श्रेणी-एक के वेतनमान रुपए 37400-67000 ग्रेड वेतनमान रुपए 8900 में प्रोन्नति मिली है। इसमें लाल बहादुर, अवधेश कुमार पाण्डेय, योगेश सिंह, अशोक कुमार, ददन पाल, गीता सिंह, सर्वेश कुमार राणा, विजय कुमार गौतम, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशोर, विनोद कुमार मिश्र, बालेंदु भूषण सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र प्रताप नारायण पाण्डेय, कैलाश सिंह, सुनील कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार सिंह, डा. अरविंद भूषण पाण्डेय प्रमुख हैं।

इसके अलावा 24 अन्य अपर पुलिस अधीक्षकों को विशेष श्रेणी-दो रुपए 37400-67000 ग्रेड वेतन रुपए 8700 के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। इसमें आभा सिंह, अजय कुमार सहदेव, राज कमल यादव, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, राजेश कुमार, दिवाकर कुमार, मनोज कुमार सोनकर, राजेंद्र कुमार, मानिक चंद्र सरोज, राकेश कुमार जाैली, अजय कुमार, आशाराम, राम स्वरूप, मुन्ना लाल, कुलदीप नारायण, विसजर्न सिंह यादव, अशोक कुमार वर्मा, मनीराम, किरन यादव, जय प्रकाश, प्रमोद कुमार तिवारी, सुरेंद्र बहादुर, शहाब राशिद खान और एस. आनंद प्रमुख हैं। इसके अलावा जय प्रकाश सिंह वर्ष 1985 को तदर्थ रूप से प्रोन्नति दी गई है। इसी तरह डीएसपी आवंटन वर्ष 1996 अशोक कुमार वर्मा और अशोक कुमार को भी काम चलाऊ प्रबंध में स्थानापन्न प्रोन्नत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें