फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी को सर्वाधिक स्मार्ट सिटी पर भाजपा ने मोदी का आभार जताया

यूपी को सर्वाधिक स्मार्ट सिटी पर भाजपा ने मोदी का आभार जताया

भारतीय जनता पार्टी ने स्मार्ट सिटी सूची में यूपी से लखनऊ सहित सर्वाधिक 13 शहरों  को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू का आभार व्यक्त किया...

यूपी को सर्वाधिक स्मार्ट सिटी पर भाजपा ने मोदी का आभार जताया
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Aug 2015 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने स्मार्ट सिटी सूची में यूपी से लखनऊ सहित सर्वाधिक 13 शहरों  को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश प्रवक्ता डा चन्द्रमोहन ने कहा कि  प्रधानमंत्री  की प्राथमिकता देश का संपूर्ण विकास करना है। स्मार्ट सिटी के तहत शहरों में स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, निर्बाध सुरक्षित बिजली आपूर्ति, ठोस कचरा प्रबंधन व स्वच्छता, सार्वजनिक व सुगम परिवहन सुविधाएं, रियायती दर पर आवासीय सुविधाएं, मजबूत दूर संचार और डिजीटलाइजेशन, अच्छा प्रशासन, ई प्रशासन व जनभागीदारी, अत्याधुनिक स्तर की शिक्षा व स्वास्थ्य, संरक्षा व सुरक्षा का पुख्ता प्रबंधन, महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा की व्यवस्था होगी।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कुल 48,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हर स्मार्ट सिटी को 5 साल तक केन्द्र से सालाना 100 करोड़ रुपये मिलेंगे। पहले चरण में 20 शहर और फिर अगले दो साल में बाकी शहरों का विकास किया जायेगा। केन्द्र सरकार ने 25 जून को स्मार्ट सिटी को लेकर गाइडलाइंस जारी की थी। इसके बाद ही सिटी कंपिटीशन चैलेंज के बाद राज्यों ने केन्द्र सरकार को अपनी लिस्ट सौंपी थी। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार बिना किसी भेद भाव के शहरों का चयन किया है। अब प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वे त्वरित गति से उत्तर प्रदेश के शहरों को देश के स्मार्ट सिटी में ऊंचे पायदान पर स्थान सुनिश्चित कराये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें