फोटो गैलरी

Hindi Newsवाह रे नेताजी, कार्यकर्ताओं पर बिना खर्च किए बन गए विधायक

वाह रे नेताजी, कार्यकर्ताओं पर बिना खर्च किए बन गए विधायक

चुनाव प्रचार में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए जी जान से जुटे कार्यकर्ताओं पर बिना कोई खर्च किए शाहजहांपुर जिले के सभी विधायक सदन पहुंच गए। यही नहीं, बरेली मंडल और लखीमपुर जिले के विधायकों ने पिछले...

वाह रे नेताजी, कार्यकर्ताओं पर बिना खर्च किए बन गए विधायक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Feb 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव प्रचार में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए जी जान से जुटे कार्यकर्ताओं पर बिना कोई खर्च किए शाहजहांपुर जिले के सभी विधायक सदन पहुंच गए। यही नहीं, बरेली मंडल और लखीमपुर जिले के विधायकों ने पिछले चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं पर खर्च करने में कंजूसी बरती।

नेशनल इलेक्शन वॉच के आंकड़े तो यही कहते हैं। ये वो आंकड़े हैं जो चुनाव आयोग को प्रत्याशी इलेक्शन के दौरा किए गए खर्च को दिखता है। पिछली बार आयोग ने चुनाव खर्च की सीमा 16 लाख तय की थी। बरेली मंडल के 25 और लखीमपुर की आठ सीटों से चुने गए विधायकों में सिर्फ सपा के उत्कर्ष वर्मा सीमा से ज्यादा खर्च किया लेकिन अपने कार्यकर्ताओं के लिए उन्होंने एक पाई भी नहीं खर्च किया। शाहजहांपुर के छह विधायक भी कार्यकर्ताओं के लिए सुदामा बने रहे। इस मामले में बरेली शहर से भाजपा विधायक डा. अरूण कुमार ने तीन लाख रुपये खर्च कर दिए। मीरगंज से सुल्तान बेग भी करीब डेढ़ लाख खर्च किए। बाकी नेताओं ने चंद हजार रुपये में ही कार्यकर्ताओं को निपटा दिया।

सबसे कम खर्च करके बने विधायक
बरेली के आंवला से बीजेपी के धर्मपाल सिंह पिछली बार महज 4.73 लाख रुपये खर्च करके सदन में पहुंचे। दूसरे नंबर पर बरेली कैंट से भाजपा के ही राजेश अग्रवाल रहे जिन्होंने छह लाख के करीब खर्च किया। सबसे अधिक खर्च करने वालों में लखीमपुर से उत्कर्ष वर्मा रहे जिन्होंने 17.64 लाख खर्च किए।

वाहनों के काफिलों पर सबसे ज्यादा खर्च
पिछली बार प्रत्याशियों ने कुल किए गए खर्च का दो से तीन चौथाई हिस्सा प्रचार में लगे वाहनों पर खर्च कर दिया। इस मामले में पीलीभीत की बरखेड़ा सीट से सपा विधायक हेमराज वर्मा अव्वल रहे। उन्होंने सबसे ज्यादा 8.42 लाख वाहनों पर फूंक दिए। दूसरे नंबर पर पीलीभीत सदर से हाजी रियाज रहे जिन्होंने 8.35 लाख खर्च किए।

कौन कितना खर्च किया पिछले चुनाव में

विधायक- सीट- दल- कुल खर्च वाहनों पर 
डा. अरुण कुमार- बरेली- भाजपा- 11 लाख 2.5
राजेश अग्रवाल- कैंट- भाजपा- 6.08 1:33
भगवत सरन गंगवार- नवाबगंज- सपा- 10.90 3.10
अताउर रहमान- बहेड़ी- सपा- 8.93 5.86
शहजिल इस्लाम- भोजीपुरा- आइर्एमसी- 7.99 2.17
धर्मपाल सिंह- आंवला- भाजपा- 4.73 3.61
डा. सियाराम सागर- फरीदपुर- सपा- 10.92 3.77
सुल्तान बेग- मीरगंज- बसपा- 7.04 3.13
वीरेंद्र सिंह- बिथरी- बसपा- 8.29 4.30

अबिद रजा- बदायूं- सपा- 9.78 2.99
ओमकार सिंह- सहसवान- सपा- 6.39 5.02
आशुतोष मौर्या- बिसौली- सपा- 8.31 3.65
आशीष यादव- शेखूपुर- सपा- 10.03 5.96
हाजी मुशर्रत अली- बिल्सी- बसपा- 9.43 5.00
सिनोद शाक्य- दातागंज- बसपा- 8.54 5.60

हेमराज वर्मा- बरखेड़ा- सपा- 11.37 8.42
पीतमराम- पूरपुर- सपा- 15.26 5.02
हाजी रियाज- पीलीभीत- सपा- 13.56 8.35
रामसरन वर्मा- बीसलपुर- भाजपा- 10.43 7.24

राममूर्ति सिंह वर्मा- ददरौल- सपा- 9.81 7.48
नीरज कुशवाहा- जलालाबाद- बसपा- 7.56 4.88
रोशन लाल वर्मा- तिलहर- बसपा- 7.78 3.92
सुरेश खन्ना- शाहजहांपुर- भाजपा- 7.02 2.81
शकुंतला देवी- पुवायां- सपा- 10.96 6.88
राजेश यादव- कटरा- सपा- 10.10 6.15

उत्कर्ष वर्मा- लखीमपुर- सपा- 17.64 4.24
सुनील लाला- कस्ता- सपा- 8. 23 3.79
शमशेर बहादुर- धौरहरा- बसपा- 6.88 5.22
विनय तिवारी- गोला- सपा- 8.49 3.63
अजय कुमार- निघासन- भाजपा- 7.61 4.16
राम सरन- श्रीनगर- सपा- 9.76 2.79

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें