फोटो गैलरी

Hindi Newsउन्नाव में पेड़ से लटके मिले युगल के शव

उन्नाव में पेड़ से लटके मिले युगल के शव

बीघापुर कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज के पास शनिवार सुबह युवक-युवती के शव पेड़ पर एक ही रस्सी के सहारे लटके मिले। दोनों करीबी रिश्तेदार थे और शादी करना चाहते थे। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। घर के...

उन्नाव में पेड़ से लटके मिले युगल के शव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Feb 2016 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

बीघापुर कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज के पास शनिवार सुबह युवक-युवती के शव पेड़ पर एक ही रस्सी के सहारे लटके मिले। दोनों करीबी रिश्तेदार थे और शादी करना चाहते थे। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। घर के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, मौका-ए-वारदात के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं।

बीघापुर कस्बे के अम्बेडकर नगर निवासी सुरेश कुमार विमल की बेटी रोशनी (19) निराला डिग्री कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी। इसी मोहल्ले के करीबी रिश्तेदार आकाश (23) पुत्र स्व. नागेश्वर विमल से उसकी कई सालों से दोस्ती थी। आठवीं पास आकाश से मेलमिलाप बढ़ने पर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया, पर परिवार के लोग राजी नहीं थे। शुक्रवार को रोशनी प्रैक्टिल एग्जाम के लिए कॉलेज जाने को घर से निकली। कॉलेज के पास आकाश को भी उसके साथ देखा गया, पर देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे। घर वालों की खोजबीन में भी पता नहीं चला। सुबह कमलापति इण्टर कॉलेज की बाउंड्री के पास आम के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले।

अशोक और रोशनी के गले में एक ही रस्सी के फंदे थे, जो पेड़ की डाल से कई बार लपेटी गई थी। अशोक के दोनों पैर जमीन पर थे, जबकि रोशनी लटक रही थी। रोशनी की दाहिनी व आकाश की बाईं कलाई एक ही दुपट्टे से एक साथ बंधी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि दोनों आत्महत्या कर रहे हैं। उनके घर के लोगों को परेशान न किया जाए। हालांकि इस नोट में किसी का नाम नहीं लिखा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी आत्महत्या की आशंका जताई, पर कारण को लेकर चुप्पी साधे रहे। बीघापुर सीओ माजिद अब्सार का कहना है कि दोनों ने खुदकुशी की है। उन्होंने कॉलेज की बाउंड्री वाल पर चढ़कर अपने हाथ बांधे। फिर गले में फंदा डालकर कूद गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें