फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में विधानसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी

यूपी में विधानसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश की तीन रिक्त विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में देवबंद और फैजाबाद में बीकापुर विधानसभा क्षेत्रों में यह उप चुनाव 13 फरवरी को होगा। मुख्य...

यूपी में विधानसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 12 Jan 2016 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की तीन रिक्त विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में देवबंद और फैजाबाद में बीकापुर विधानसभा क्षेत्रों में यह उप चुनाव 13 फरवरी को होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों रिक्त विस सीटों पर 20 जनवरी से 27 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। 28 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और 13 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 16 फरवरी को होगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बताते चलें कि विधानसभा की ये तीनों सीटें समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायकों की मृत्यु की वजह से रिक्त हुई हैं। इनमें फैजाबाद की बीकापुर मित्रसेन यादव, सहारनपुर की देवबंद राजेन्द्र सिंह राणा और मुजफ्फरनगर की चितंरजन स्वरूप की मृत्यु की वजह से रिक्त हुई हैं। इनमें से राजेन्द्र सिंह राणा और चितरंजन स्वरूप प्रदेश सरकार में मंत्री भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें