फोटो गैलरी

Hindi Newsदूसरे दलों से भाजपा में आए इन 8 नेताओं की चमकी किस्मत

दूसरे दलों से भाजपा में आए इन 8 नेताओं की चमकी किस्मत

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 12:58 PM

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं की किस्मत चमक उठी है। यूपी सरकार में मंत्रियों की पहली लिस्ट में ही आठ दलबदलुओं को जगह हासिल करने में कामयाबी मिली है।

दूसरे दलों से भाजपा में आए इन प्रमुख नेताओं में अधिकांश को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। आइए आगे जानते हैं कौन हैं ये नेता-

1 - स्वामी प्रसाद मौर्य
बसपा से आए यूपी के दिग्गज नेता मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनया गया है। मौर्य को मायावती का बेहद करीबी नेता माना जाता था।स्वामी बसपा के नेता विधायक दल और विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हैं। चार बार विधायक रह चुके स्वामी, बसपा राज में कैबिनेट मंत्री थे। स्वामी पड़रौना सीट से विधायक चुने गए हैं।

ये भी पढ़ें- जानें, योगी कैबिनेट में शामिल हुए इन 18 चेहरों का ब्यौरा

2 - रीता बहुगुणा जोशी
यूपी कांग्रेस की बड़ी नेता रीता बहुगुणा जोशी को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने का फायदा मिला है। इन्हें भी वरिष्ठ नेताओं के साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई है। रीता भाजपा की टिकट से लखनऊ सीट से विधायक बनीं और यूपी सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाई गई हैं। लखनऊ कैंट सीट से रीता 2012 कांग्रेस से भी विधायक रह चुकी हैं।

दूसरे दलों से भाजपा में आए इन 8 नेताओं की चमकी किस्मत1 / 3

दूसरे दलों से भाजपा में आए इन 8 नेताओं की चमकी किस्मत

 

3 - दारा सिंह चौहान बसपा से
फरवरी 2015 में सपा से भाजपा में आए दारा सिंह को यहां ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मिला था और अब योगी सरकार में इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में चौहान मऊ जिले के मधुबन सीट से विधायक बने हैं। चौहान सपा से राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

4 - एसपी सिंह बघेल बसपा से
बसपा से भाजपा में शामिल हुए सत्यपाल सिंह बघेल को भी कैबिनेट मंत्री बनया गया है। बघेल फिरोजाबाद के टूंडला से विधायक चुने गए हैं। 1993 में राजनीति में आते ही पुलिस की सब इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ी।

मूल रूप से औरैया के रहने वाले बघेल 1998 में लोकसभा का चुनाव सपा की टिकट पर जलेसर सीट से जीता। वह इस सीट से लगातार तीन बार सांसद रहे। 2009 में सपा से अनमन हुई और बसपा का दामन थाम लिया और फिर बसपा से भाजपा मे शामिल हुए।

दूसरे दलों से भाजपा में आए इन 8 नेताओं की चमकी किस्मत2 / 3

दूसरे दलों से भाजपा में आए इन 8 नेताओं की चमकी किस्मत

 

 

5 - ब्रजेश पाठक
बसपा से भाजपा में आए पाठक को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इससे पहले पाठक बसपा से सांसद रह चुके हैं। बसपा में पाठक ने ही दलित-ब्राह्मण गठजोड़ की शुरुआत पाठक ने ही की थी।

6 - लक्ष्मी नारायण चौधरी
बसपा सरकार में 2007 में मंत्री रहे चौधरी को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। चौधरी वर्तमान में मथुरा जिले की छाता सीट से विधायक हैं। 

7 - नंद गोपाल नंदी
दल बदलने के बाद जिन नेताओं की किस्मत चमकी है उनमें नंद गोपाल नंदी का नाम भी शामिल है। कांग्रेस से भाजपा में आए नंद गोपाल नंदी इस बार के चुनाव में इलाहाबाद दक्षिण से विधायक चुने गए और कैबिनेट मंत्री बनाए हैं।

8 - धर्म सिंह सैनी
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके धर्म सिंह सैनी को भाजपा सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। सैनी नकुड़ सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं।

दूसरे दलों से भाजपा में आए इन 8 नेताओं की चमकी किस्मत3 / 3

दूसरे दलों से भाजपा में आए इन 8 नेताओं की चमकी किस्मत

अगला लेख पढ़ें
अगला लेख