फोटो गैलरी

Hindi Newsगायत्री प्रजापति केस: SC ने दिए पीडि़ता के परिजनों को सुरक्षा देने के आदेश

गायत्री प्रजापति केस: SC ने दिए पीडि़ता के परिजनों को सुरक्षा देने के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गायत्री प्रजापति मामले में पीडि़ता की ओर से पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की अपील को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही यूपी पुलिस को पीडि़ता के परिजनों को सुरक्षा दिए...

गायत्री प्रजापति केस: SC ने दिए पीडि़ता के परिजनों को सुरक्षा देने के आदेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गायत्री प्रजापति मामले में पीडि़ता की ओर से पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की अपील को स्वीकार कर लिया है।

इसके साथ ही यूपी पुलिस को पीडि़ता के परिजनों को सुरक्षा दिए जाने के आदेश भी दिए हैं। बताते चलें कि गायत्री प्रजापति को पुलिस ने 15 मार्च को गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार किया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था मामला

17 फरवरी को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में पीड़िता की तहरीर पर यह मुकदमा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था। इसमें गायत्री प्रजापति के अलावा अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा, चन्द्रपाल, रूपेश और आशीष शुक्ल नामजद हुए थे। 

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गायत्री प्रजापति और उसके साथियों ने सरकारी बंगले पर धोखे से उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध कर दिया था। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया। उसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ भी दुराचार का प्रयास किया गया था। इस मामले में रेप, यौन शोषण की धाराओं के साथ ही पोक्सो एक्ट भी लगा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें