फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा नौकरी के नाम पर घोल रही जातिवाद का जहर

सपा नौकरी के नाम पर घोल रही जातिवाद का जहर

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने भाजपा के कट्टर नेता विधायक संगीत सोम का हाईवे स्थित एटा चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूलमालाओं से लाद दिया। विधायक सोम ने कहा कि सपा सरकार...

सपा नौकरी के नाम पर घोल रही जातिवाद का जहर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 31 May 2015 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने भाजपा के कट्टर नेता विधायक संगीत सोम का हाईवे स्थित एटा चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूलमालाओं से लाद दिया। विधायक सोम ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। प्रदेश में गुंडा तत्वों का राज चल रहा है। युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर फरेब किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश को जातिवाद के जहर में घोल दिया है। नौकरी से लेकर हर स्थान पर जातिवाद का बोलबाला हो रहा है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत दिलाकर सरकार बनवानी है। प्रदेश को विकास की ओर ले जाना है और गुंडागर्दी से त्रस्त जनता को इस सरकार से छुटकारा दिलाना है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति के शिखर पर पहुंच रहा है। देश-विदेश में भारत की साख बढ़ी है।

विदेशी निवेशकों का भारत की अर्थव्यवस्था में विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस किसानों को बरगला कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकना चाहती है। राहुल गांधी के फूड पार्क पर कहा कि दस साल तक सत्ता में रहने के बाद वह फूड पार्क नही बना सके। वह जनता को मूर्ख समझ रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, संजोग गुप्ता, अमित दिवाकर, राहुल मेहरे, आलोक राठौर, रोहित ठाकुर, आशीष शर्मा, चुन्ना ठाकुर, सार्थक मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश सरकार दंगों की सरकार
टूंडला। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार दंगों की सरकार है। सपा सरकार के 3 साल के कार्यकाल में 300 से ज्यादा दंगे हो चुके हैं। हर दंगे में सपा सरकार ने हमेशा एक वर्ग को दबाने का कार्य किया है। सपा की इस तुष्टिकरण की नीति से उत्तर प्रदेश काफी पीछे चला गया है। किसानों को उनके अनाज का भुगतान और मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिली। यह बात सरधना के विधायक संगीत सोम ने कहीं। उन्होंने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल का मुआवजा पहले से डेढ़ गुना कर दिया है। पहले 50 प्रतिशत फसल से अधिक नुकसान पर मुआवजा मिलता था, अब 30 प्रतिशत फसल के नुकसान पर मुआवजा मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें