फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में सपा का मुकाबला केवल भाजपा से ही: मुलायम

यूपी में सपा का मुकाबला केवल भाजपा से ही: मुलायम

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों से कहा कि फील्ड में अब नहीं निकलोगे तो जनता फिर आपकी नहीं सुनेगी। काम करो और जनता के बीच जाकर बताओ। अब बस 11 महीने का ही वक्त है।...

यूपी में सपा का मुकाबला केवल भाजपा से ही: मुलायम
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Apr 2015 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों से कहा कि फील्ड में अब नहीं निकलोगे तो जनता फिर आपकी नहीं सुनेगी। काम करो और जनता के बीच जाकर बताओ। अब बस 11 महीने का ही वक्त है। अभी जो मेहनत कर लो, वह काम आएगा, उसके बाद तुम लोगों की बात कोई नहीं सुनेगा। मुलायम ने आगाह किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हम लोगों का मुकाबला केवल  भाजपा से ही होगा। कोई और ताकत बीच में नहीं है। लेकिन भाजपा से अलग तरह की चुनौती मिलेगी। इससे सावधान रहना होगा।

मुलायम सिंह यादव ने यह बात चन्द्रशेखर स्मारक ट्रस्ट, आजमगढ़ की ओर से प्रदेश मुख्यालय में आयोजित धन्यवाद सभा में कही। चंद्रशेखर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा मूल्यों और उसूलों की राजनीति की और उनके लिये प्रधानमंत्री पद तक छोड़ दिया। धोती कुर्ता ही उनकी वेशभूषा थी। वे प्रधानमंत्री की तरह बार-बार कपड़े नहीं बदलते थे। सभा की अध्यक्षता पूर्व सॉसद भगवती सिंह ने तथा संचालन एमएलसी यशवंत सिंह ने किया।  वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा सम्पादित पुस्तक राष्ट्र पुरुष चन्द्रशेखर का भी श्री यादव ने विमोचन किया।
आलोचना सहकर ही अमिताभ बच्चन कामयाब हुए
मुलायम ने कहा कि आलोचना से नहीं घबराना चाहिए। जिसमें कुछ होता है, उसी की आलोचना होती है। वही आगे बढ़कर कामयाब होता है। अगर कोई आलोचना करे तो उसकी परवाह नहीं करनी चाहिए। राजनीति में सहनशीलता और साहस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन पर पहले खूब आरोप लगे लेकिन वह आलोचना सहते रहे। बाद में निर्दोष साबित हुए। बाद में खूब कामयाब हो गए। आज भी उनके घर के सामने हजारों लोग उनसे मिलने का इंतजार करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें