फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा सरकार को घेरेंगे : अमित शाह

सपा सरकार को घेरेंगे : अमित शाह

प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रहे जमीन के अवैध कब्जों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी अखिलेश यादव सरकार को प्रदेश व्यापी आंदोलन कर घेरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को इसका...

सपा सरकार को घेरेंगे : अमित शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jun 2016 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रहे जमीन के अवैध कब्जों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी अखिलेश यादव सरकार को प्रदेश व्यापी आंदोलन कर घेरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को इसका लखनऊ में ऐलान किया।

कासगंज रैली के बाद लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे शाह ने अवैध कब्जों के पीछे सरकार के समर्थन का आरोप लगाया। मथुरा के जवाहर बाग कांड को आधार बनाते हुए पार्टी प्रदेश भर में अवैध कब्जेदारी के खिलाफ बुधवार से आंदोलन शुरू करेगी। इसके साथ ही गरीबों की जमीन पर कब्जों को भी भाजपा आंदोलन का मुद्दा बनाएगी। पार्टी इसके लिए ईमेल आईडी जारी करेगी। मेल के जरिये लोग अवैध कब्जों के बारे में पार्टी को जानकारी दे सकते हैं। शाह ने कहा कि अखिलेश सरकार प्रदेश में गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है।

भ्रष्टाचार पर सपा और बसपा में तालमेल
अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर यूपी का विकास ठप करने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। शाह ने सपा और बसपा को एक दूसरे के भ्रष्टाचार में साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार की पोषक हैं।

मोदी सरकार के दो साल में देश आगे बढ़ा
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे शाह ने साफ कहा कि वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने लखनऊ आए हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दो साल पूरे होने पर मोदी सरकार के मंत्री देश की जनता को हिसाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का विकास यूपी के विकास के बिना संभव नहीं है

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें