फोटो गैलरी

Hindi Newsमीटबंदी: मीट व्यापारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, हुआ करोड़ों का नुकसान

मीटबंदी: मीट व्यापारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, हुआ करोड़ों का नुकसान

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Mar 2017 09:19 AM

गोश्तबंदी के बाद मीट और नॉनवेज होटल व्यवसाईयों की बेमियादी हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। लखनऊ मीट व्यापारी संघ अब हड़ताल का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। संघ का कहना है कि चिकन व मटन कारोबारियों के साथ अब मछली कारोबारी भी उनके साथ आ गए हैं। पूरे प्रदेश में ये अभियान चलाया जाएगा। 

व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम अपनी लापरवाही का ठीकरा मीट व्यापारियों पर फोड़ रही है। यूपी में 400 से अधिक अवैध बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं। इनके बंद होने से सरकार को हजारों करोड़ रूपये नुकसान हो रहा है। वहीं, बंदी से व्यापारियों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE INTERVIEW: योगी बोले, हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं

खासकर छोटे व्यापारियों को खाने तक के लाले लग गए हैं। चिकन मीट व्यापारी इरफान बताते हैं कि तीन दिनों से दुकान बंद है। जमा पैसे भी खत्म हो गए है। ऐसे में अब खाने पीने की परेशानी होना शुरू हो जाएगी। बच्चों के स्कूल खुलने वाले हैं। वह किस तरह से स्कूल जा पांगे। 

ये भी पढ़ें: एक्शन में योगी: मुख्यमंत्री बनते ही एक हफ्ते में लिए ये 50 फैसले

लखनऊ बकरा गोश्त व्यापार मंडल के सदस्य मुबीन कुरैशी ने कहा कि अब प्रदेश स्तर पर मीट व्यवसाई हड़ताल करने का मन बना रहे हैं। जल्द प्रदेश स्तर पर मीट व्यवसाई और नॉनवेज होटल संचालक हड़ताल करेंगे। लखनऊ मीट व्यापारी संघ के अध्यक्ष हामिद कुरैशी के बताया कि लखनऊ में हर जोन में एक स्लाटर हाउस बनाए जाने की मांग मीट व्यवसाईयों ने की थी। मगर नगर निगम ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लखनऊ में बना एक मात्र स्लाटर हाउस भी बंद कर दिया गया। अगली स्लाइड में पढ़ें, परेशानी में हैं छोटे व्यापारी

मीटबंदी: मीट  व्यापारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, हुआ करोड़ों का नुकसान1 / 3

मीटबंदी: मीट व्यापारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, हुआ करोड़ों का नुकसान

परेशानी में हैं छोटे व्यापारी

हड़ताल कर सीधा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। बालांगज में चिकन मीट की दुकान करने वाले एजाज बताते हैं कि तीन दिन से दुकान बंद है। बच्चों के स्कूल खुल गए हैं फीस जमा करना है लेकिन पैसे नहीं है। पुलिस ने जबरदस्ती दुकान बंद करा दी है। चिनहट में दुकान करने वाले सुहैल बताते है कि अगर हड़ताल जारी रही और पुलिस ने दुकानें नहीं लगने दी तो परिवार भुखमरी तक पहुंच जाएगा।

मीटबंदी: मीट  व्यापारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, हुआ करोड़ों का नुकसान2 / 3

मीटबंदी: मीट व्यापारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, हुआ करोड़ों का नुकसान

मीट के व्यापारियों को लाइसेंस के लिए मोहलत मिले

प्रदेश भर में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी मीट, मुर्गा और मछली का व्यापार करने वालों को लाइसेंस बनवाने के लिए मोहलत दी जाए। वहीं मानक के अनुसार हर जिले में स्लाटर हाउस खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। यह मांग राष्ट्रीय पशुधन विकास संगठन ने प्रदेश सरकार से की है।

मीटबंदी: मीट  व्यापारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, हुआ करोड़ों का नुकसान3 / 3

मीटबंदी: मीट व्यापारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, हुआ करोड़ों का नुकसान