फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अमर व बेनी शामिल

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अमर व बेनी शामिल

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शनिवार को घोषित कर दी गई। नई कार्यकारिणी में अमर सिंह व बेनी प्रसाद वर्मा के साथ बिल्डर संजय सेठ को जगह मिली है। संजय सेठ को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें...

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अमर व बेनी शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 16 Jul 2016 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शनिवार को घोषित कर दी गई। नई कार्यकारिणी में अमर सिंह व बेनी प्रसाद वर्मा के साथ बिल्डर संजय सेठ को जगह मिली है। संजय सेठ को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने इसकी घोषणा की।

वैसे तो यह कार्यकारिणी का पुनर्गठन है। इसमें अमर, संजय सेठ और बेनी के रूप में तीन नए लोगों को शामिल किया गया है। इन तीनों को हाल ही में राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा एक उपाध्यक्ष छह महासचिव, पांच सचिव, एक कोषाध्यक्ष तथा 31 सदस्य बनाए गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यों के अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे।
चंद्रपाल सिंह यादव को कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित तथा जावेद आब्दी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। जावेद आब्दी को कुछ महीने पहले ही मुख्यमंत्री ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन के पद से हटा दिया था। उनके खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इसके अलावा हटाए गए राजेश दीक्षित को सपा नेता राम गोपाल यादव का करीबी माना जाता है।

मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में पिछले दिनों संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने और पार्टी में शामिल होने वाले अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा व संजय सेठ को स्थान देने का फैसला किया गया था। जानकारों के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जल्द ही लखनऊ में होने की संभावना है।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी -
मुलायम सिंह यादव अध्यक्ष, किरनमय नंदा उपाध्यक्ष, मो. आजम खां, प्रो. रामगोपाल, रविप्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विशंभर प्रसाद निषाद व सुरेंद्र नागर महासचिव, संजय सेठ कोषाध्यक्ष, रामपूजन पटेल, अवधेश प्रसाद, जो एंटोनी, डॉ. मधु गुप्ता, कमाल अख्तर सचिव बनाए गए हैं। बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, कुमर रेवती रमण सिंह, रामजीलाल सुमन, माता प्रसाद पांडेय, शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, जया बच्चन, बलराम यादव, अंबिका चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, राजा अरिदमन सिंह, ऊषा वर्मा, शरद बी पित्ती, बाबू दर्शन सिंह यादव, नीरज शेखर, राजीव राय, नरेंद्र भाटी, जावेद अली खान, संतोष द्विवेदी, विनोद सविता, नबाब सिंह नायक, जगदीप सिंह यादव, कल्याण जैन, दलजीत सिंह गौराया, बेलजीभाई नकुम, मौलाना यासीन उस्मानी, बी जगदीश यादव, सुदीप रंजन सेन तथा सुदर्शन प्रधान को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें