फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: रालोद का यमुना एक्सप्रेस वे पर कब्जा, टोल किया फ्री

VIDEO: रालोद का यमुना एक्सप्रेस वे पर कब्जा, टोल किया फ्री

आरएलडी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के सभी टोल पर धरना प्रस्तावित था। इसी के तहत मंगलवार को आगरा के खंदौली और मथुरा के मा

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Oct 2016 05:06 PM

आरएलडी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के सभी टोल पर धरना प्रस्तावित था। इसी के तहत मंगलवार को आगरा के खंदौली और मथुरा के मांट टोल पर दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर धरना शुरू कर दिया। 

कुछ देर तक दोनों जगह पर एक्सप्रेस वे के पास धरना चला। इसके बाद मांट में रालोद कार्यकर्ता मांट टोल पर पहुंच गए। इन लोगों ने दोपहर करीब दो बजे टोल पर कब्जा करके टोल फ्री करा दिया। इधर आगरा में खंदौली टोल पर कब्जा करने जाते रालोद नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

राष्ट्रीय लोकदल में जान फूंकने को प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी के तहत रालोद ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे के सभी टोल पर एक साथ धरना देने की तैयारी की थी। इसी के तहत मांट में सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर करीब 12.30 बजे टोल के पास पहुंच कर धरना देने लगे। इसी दौरान दोपहर दो बजे इन लोगों ने अचानक टोल की ओर कूंच कर दिया। रालोद कार्यकर्ताओं मांट टोल पर पहुंच कर चौधरी चरण सिंह, अजीत सिंह और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। अंतिम स्लाइड में देखें वीडियो: 

VIDEO: रालोद का यमुना एक्सप्रेस वे पर कब्जा, टोल किया फ्री 1 / 3

VIDEO: रालोद का यमुना एक्सप्रेस वे पर कब्जा, टोल किया फ्री

टोल किया फ्री

इस दौरान इनका नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, कुंवर नरेंद्र सिंह, योगेश नौहवार, डॉ. योगेंद्र सिंह पचहरा और निरंजन सिंह धनगर कर रहे थे। दो बजे टोल पर पहुंचे रालोद नेताओं ने वहीं पर धरना शुरू करा कर टोल को फ्री करा दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस भी मूक दर्शक बनी पास ही खड़ी रही।

इधर आगरा के खंदौली में एक्सप्रेस वे पर चढ़ते पूर्व मंत्री नरायन सिंह, डॉ.अनिल चौधरी सहित अन्य रालोद नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके कारण यहां पर टोल फ्री की योजना सफल नहीं हो सकी। मांट में टोल पर धरना देते राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता शाम चार बजे तक टोल फ्री रखने की तैयारी में दिखे। 

VIDEO: रालोद का यमुना एक्सप्रेस वे पर कब्जा, टोल किया फ्री 2 / 3

VIDEO: रालोद का यमुना एक्सप्रेस वे पर कब्जा, टोल किया फ्री


 
रालोद के धरने की यह रहीं प्रमुख मांग...

- यमुना एक्सप्रेस वे दोनों तरफ के सर्विस रोडों को तत्काल बनवाया जाए। 
- जावरा टोल पर यमुना एक्सप्रेस वे (कट) के दोनों ओर चढ़ने और उतरने का इंतजाम किया जाए। 
- जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गयी उन परिवारों के किसी एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाए। 
- किसानों का बढ़ा हुआ अतिरिक्त मुआवजा 64.7 और 10 फीसदी विकसित भूमि उपलब्ध कराई जाए।
- जिन किसानों की भूमि यमुना एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहण की गयी उन्हें यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल मुक्त किया जाए। 

VIDEO: रालोद का यमुना एक्सप्रेस वे पर कब्जा, टोल किया फ्री 3 / 3

VIDEO: रालोद का यमुना एक्सप्रेस वे पर कब्जा, टोल किया फ्री