फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में खत्म हो चुकी है कांग्रेस की प्रासंगिकता : रीता बहुगुणा

यूपी में खत्म हो चुकी है कांग्रेस की प्रासंगिकता : रीता बहुगुणा

कांग्रेस छोड़कर चार दिन पहले भगवा ओढ़ने वाली रीता बहुगुणा जोशी बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचीं। पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचीं रीता ने कांग्रेस और पीके पर हमला बोला, लेकिन राहुल व...

यूपी में खत्म हो चुकी है कांग्रेस की प्रासंगिकता : रीता बहुगुणा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Oct 2016 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस छोड़कर चार दिन पहले भगवा ओढ़ने वाली रीता बहुगुणा जोशी बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचीं। पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचीं रीता ने कांग्रेस और पीके पर हमला बोला, लेकिन राहुल व सोनिया का नाम एक बार भी नहीं लिया।

प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी रीता का स्वागत करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेता मौजूद रहे। रीता के साथ उनके समर्थकों की भीड़ भी भाजपा कार्यालय पहुंची। पहली बार भाजपा के मंच से बोल रही रीता ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जम कर निशाना साधा।

तो ऐसे बगावती बनीं रीता, ओढ़ा भगवा रंग

रीता ने कहा कि कांग्रेस की प्रासंगिकता खत्म हो चुकी है। कांग्रेस कार्पोरेट कंपनी और कार्यकर्ता कर्मचारी हो गया है। कांग्रेस में संवादहीनता की स्थिति है। हमें गर्व है कि हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री है। वे कभी विवादित बात नहीं करते हैं। रीता ने कहा कि पहले मुझे संदेह था, लेकिन ढाई साल में उनका काम देख कर संदेह दूर हो गया।

सपा व बसपा को आड़े हाथों लेते हुए रीता ने कहा कि इस प्रदेश ने देश को आजादी दिलाई अब इस प्रदेश को आजादी की जरूरत है। इसके लिए भाजपा का साथ जरूरी है। माया पर हमला बोलते हुए रीता ने कहा कि दुराचारियों को संरक्षण देने वाले सुरक्षा व कानून की बात कर रहे हैं। महिलाओं की बात उठाने पर मेरा घर जलवा देने वाले महिलाओं का हित कैसे सुरक्षित रखेंगी।

भाजपा कार्यालय परिसर में बने स्वागत मंच से रीता ने कहा कि मैं अन्य नेताओं से भी कहना चाहती हूं कि वे मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का साथ दें और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। बोलीं-मैं किसी लालच से भाजपा में नहीं आई हूं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करने का प्रयास करूंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने रीता जोशी का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

राहुल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश हित के मुद्दे पर ऊटपटांग बात करने वालों को क्यों पता होगा कि आलू खेत में होता है या फैक्टरी में...। केशव ने मंच से मोदी सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि प्रदेश को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्त कराना होगा। विरोध के भी सुररीता जोशी के भाजपा में शामिल होने को लेकर पार्टी के भीतर विरोध के सुर भी तेज हो रहे हैं।

बुधवार को रीता के स्वागत कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने पहचाने चेहरों के गायब रहने की पीछे एक बड़ा कारण यह भी रहा। मंगलवार की देर रात पार्टी कार्यालय के बाहर लगे रीता जोशी के होर्डिंगों पर कालिख फेंकने के बाद विरोध में बैनर भी टांगे गए थे, जिसे रातों रात हटवाया दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें