फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा घमासान:रामगोपाल के बोल,शिवपाल यादव ने सपा को बर्बाद किया

सपा घमासान:रामगोपाल के बोल,शिवपाल यादव ने सपा को बर्बाद किया

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव रविवार को इटावा पहुंचे। पार्टी कार्यालय में उन्होंने प्राथमिक सदस्यता ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि नक्सली समस्या आतंकवाद से बड़ी समस्या है। साथ ही वेे...

सपा घमासान:रामगोपाल के बोल,शिवपाल यादव ने सपा को बर्बाद किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव रविवार को इटावा पहुंचे। पार्टी कार्यालय में उन्होंने प्राथमिक सदस्यता ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि नक्सली समस्या आतंकवाद से बड़ी समस्या है। साथ ही वेे शिवपाल सिंह यादव पर जमकर बरसे। शिवपाल यादव पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने सपा को बर्बाद कर दिया है।

नक्सल समस्या के हल के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा की जरूरी सुविधाएं और योजना लाकर इस समस्या को रोका जा सकता है। शिवपाल पर गरजते हुए बोले, शिवपाल ने पार्टी का संविधान नहीं पढ़ा है।

जनरल बॉडी की मीटिंग में अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था और जब चुनाव से पहले अखिलेश कोई बात कह रहे थे तो किसी ने नहीं सुनी तो अब नेताजी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की बात को तूल क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवपाल ने नेताजी को गुमराह कर के पार्टी को बर्बाद किया है। सदस्यता अभियान के बाद जल्दी पार्टी अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, राज्य अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा जिसमें अखिलेश का दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है।

मेरठ में कर्नल के घर से मिले ऐसे कीमती सामान देखकर चौंक जाएंगे आप

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें